हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सम्पूर्ण भारत का जुलाई 08, 2022 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

  • कम दबाव का क्षेत्र पूर्वोत्तर अरब सागर और उससे सटे दक्षिण पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है।
  • मॉनसून की अक्षीय रेखा दक्षिण पाकिस्तान तथा उत्तर पूर्वी अरब सागर पर बने हुए कम दबाव के क्षेत्र से होते हुए, दीसा, भोपाल, अंबिकापुर, झारसुगुड़ा, पुरी और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की ओर जा रही है।
  • अपतटीय ट्रफ रेखा गुजरात तट से कर्नाटक तट तक फैली हुई है।
  • उत्तरी उड़ीसा और इससे सटे छत्तीसगढ़ के हिस्से पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है।
  • पूर्व पश्चिम शेयर जॉन लगभग 20 डिग्री उत्तर अक्षांश के साथ समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी के बीच चल रहा है।

 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तरी कोंकण और गोवा और दक्षिण गुजरात में मध्यम से भारी बारिश संभव है।

ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंतरिक महाराष्ट्र, दक्षिण मध्य प्रदेश, गुजरात के शेष हिस्सों, दक्षिण राजस्थान, उत्तराखंड की तलहटी, हिमाचल प्रदेश और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, दक्षिण भारत कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण गुजरात और कोंकण और गोवा में मध्यम से भारी बारिश हुई।

तटीय कर्नाटक, सौराष्ट्र और कच्छ और दक्षिण मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।

मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, तटीय तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, झारखंड के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, गुजरात के शेष हिस्सों, पूर्वी राजस्थान,उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पंजाब के अलग-अलग हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बाकी पूर्वोत्तर भारत, आंतरिक तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हुई।

यह भी पढ़े : अधिक पैदावार के लिए बुआई से पहले ज़रूर करें बीज अंकुरण परीक्षण

 

यह भी पढ़े : सोयाबीन की बोवनी हेतु किसानो के लिए महत्वपूर्ण सलाह

 

शेयर करे