हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सम्पूर्ण भारत का जुलाई 09, 2022 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

  • दक्षिण पाकिस्तान और उससे सटे क्षेत्र पर कम दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण पाकिस्तान और उससे सटे कच्छ पर स्थित है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है।
  • मॉनसून की अक्षीय रेखा अब दक्षिण पाकिस्तान और उससे सटे निम्न दबाव के क्षेत्र से होते हुए, दीसा, उदयपुर, गुना, सागर, पेंड्रा रोड, चांदबली, उत्तर-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने हुए चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से गुजरते हुए हैं दक्षिण पूर्व की तरफ जा रही है।
  • चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण ओडिशा के पास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर बना हुआ है जो औसत समुद्र तल से 7.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।
  • अपतटीय ट्रफ रेखा दक्षिण महाराष्ट्र तट से उत्तरी केरल तट तक फैली हुई है।

 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, दक्षिण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, दक्षिण गुजरात और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल और उत्तर प्रदेश की तलहटी में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं कहीं तेज बारिश हो सकती है।

सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा के शेष हिस्सों, मध्य प्रदेश, गुजरात के शेष हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर इसे मध्यम बारिश हो सकती है।

शेष पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, सौराष्ट्र और कच्छ, दक्षिण कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हुई।

तेलंगाना, विदर्भ, दक्षिण गुजरात, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।

मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप तथा उत्तरी पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज और भारी बारिश हुई।

तमिलनाडु, दक्षिण भारत कर्नाटक, जम्मू कश्मीर और असम और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

यह भी पढ़े : अधिक पैदावार के लिए बुआई से पहले ज़रूर करें बीज अंकुरण परीक्षण

 

यह भी पढ़े : सोयाबीन की बोवनी हेतु किसानो के लिए महत्वपूर्ण सलाह

 

शेयर करे