Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • मौसम समाचार
  • ekisan App
ekisan

सम्पूर्ण भारत का जून 14, 2022 का मौसम पूर्वानुमान

Posted on June 14, 2022June 13, 2022

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

पाकिस्तान के मध्य भाग पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

एक निम्न दबाव की रेखा दक्षिण गुजरात तट से उत्तरी केरल तट तक फैला हुई है।

एक और निम्न दबाव की रेखा उत्तरी मध्य महाराष्ट्र से लेकर दक्षिण गुजरात, उत्तर-पूर्व अरब सागर से होते हुए अरब सागर के मध्य भागों तक समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किमी के बीच तक फैली हुई है।

एक निम्न-स्तरीय ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में पश्चिम होते हुए असम तक फैली हुई है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ को छह स्थानों पर भारी बारिश हुई।

शेष पूर्वोत्तर भारत, लक्षद्वीप, आंतरिक तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात और दक्षिण मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तरी हरियाणा में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

दिल्ली, दक्षिण हरियाणा, झारखंड, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तरी ओडिशा में एक या दो स्थानों पर लू की स्थिति बनी।

 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत के तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों और केरल के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों, दक्षिण पूर्व राजस्थान, पूर्वी गुजरात, कोकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

पश्चिमी हिमालय, पंजाब के कुछ हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

तमिलनाडु, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है।

अगले 24 से 48 घंटों में पूरे देश से लू के थमने का अनुमान है।

साभार: skymetweather.com

यह भी पढ़े : गन्ने में अधिक फुटाव, अधिक मोटाई और अधिक लम्बाई के लिए क्या करें

 

यह भी पढ़े : किसानों की बल्ले-बल्ले! इन कृषि यंत्रों पर 50% तक की सब्सिडी

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • भाेपाल, इंदौर और जबलपुर में भारी वर्षा की चेतावनी
  • मध्य प्रदेश में किसान 31 जुलाई तक करा सकेंगे खरीफ फसल बीमा
  • आज इन जिलों मे भारी बारिश की संभावना है
  • किसान खुद कर सकेंगे मोबाइल एप से अपनी फसल की गिरदावरी
  • सिर्फ कुछ सालों में ही सफेदा की खेती कर कमाएं 50-60 लाख
  • किसान सोयाबीन की पैदावार में हो रही गिरावट के चलते इन फसलों की भी बुवाई करें
  • जुलाई महीने में इन फसलों की बुवाई करें किसान
  • मध्यप्रदेश सरकार ने शुरू की नई योजना
  • आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
  • शिमला मिर्च की इन किस्मों की खेती में है मुनाफा

Latest Mandi Rates

  • हरदा मंडी भाव
  • आज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Badnawar Mandi Bhav बदनावर मंडी भाव
  • Shajapur Mandi Bhav शाजापुर मंडी भाव
  • Khandwa Mandi Bhav खंडवा मंडी भाव
  • Timarni Mandi Bhav टिमरनी मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisan-102627418887474
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • मौसम समाचार
  • ekisan App
©2022 eKisan