हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सम्पूर्ण भारत का जून 23, 2022 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

  • पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है।
  • प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है।
  • एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और ओडिशा के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है।
  • एक ट्रफ रेखा दक्षिण गुजरात तट से केरल तट तक फैली हुई है।

 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम के कुछ हिस्सों, मेघालय, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र तटीय कर्नाटक और दक्षिण गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

शेष पूर्वोत्तर भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओडिशा, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, केरल, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, दक्षिण गुजरात और पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है।

पश्चिमी हिमालय, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, कच्छ, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, झारखंड के पश्चिमी हिस्सों और बिहार के अधिकांश हिस्सों में कम से कम अगले 3 से 4 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, तटीय कर्नाटक, विदर्भ के कुछ हिस्सों, दक्षिण मध्य प्रदेश और झारखंड, राजस्थान, मराठवाड़ा और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों तथा पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

दक्षिण तमिलनाडु, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और गुजरात को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

साभार: skymetweather.com

यह भी पढ़े : अधिक पैदावार के लिए बुआई से पहले ज़रूर करें बीज अंकुरण परीक्षण

 

यह भी पढ़े : सोयाबीन की बोवनी हेतु किसानो के लिए महत्वपूर्ण सलाह

 

शेयर करे