हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

इन कृषि यंत्रो को सब्सिडी पर लेने के लिए आवेदन करें

लक्ष्य जारी

 

वर्ष 2022-23 हेतु 12 फरवरी 2023 तक कृषि यंत्र पावर वीडर , लेज़र लेंड लेवलर एवं विनोविंग फेन (ट्रेक्टर/मोटर ऑपरेटेड) के जिलेवार लक्ष्य जारी किये जा रहे है।

प्राप्त आवेदनों में से लक्ष्यों के विरूद्ध लॉटरी दिनांक 13 फरवरी 2023 को सम्पादित की जायेगी।

लॉटरी उपरांत चयनित कृषकों की सूची एवं प्रतीक्षा सूची पोर्टल पर दोपहर 03 बजे प्रदर्शित की जावेगी।

 

इन यंत्रो के लिए आवेदन कर सकते है

  1. पावर वीडर,
  2. लेज़र लेंड लेवलर एवं
  3. विनोविंग फेन (ट्रेक्टर/मोटर ऑपरेटेड)

 

डिमांड ड्राफ्ट बनवाना होगा

  • कृषक स्वयं के बैंक खाते से निम्नानुसार धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) सम्बंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री (देखने हेतु क्लिक करें) के नाम से बनवाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं :-
  • लेज़र लेंड लेवलर – रू. 10000 /- धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)
  • पावर वीडर – रू. 5000 /- धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)
  • विनोविंग फेन (ट्रेक्टर/मोटर ऑपरेटेड)– रू. 5000 /- धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)

 

नोट :-
  • पंजीयन में डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) निश्चित राशि से कम का होने पर आवेदन अमान्य किया जाएगा।
  • इस वर्ष जिन भी कृषकों ने पूर्व में उपरोक्त कृषि यन्त्र (पावर वीडर एवं विनोविंग फेन (ट्रेक्टर/मोटर ऑपरेटेड)) हेतु पंजीयन किये थे परन्तु उनका चयन लॉटरी में नहीं हुआ। उन सभी कृषकों को पुनः पंजीयन करने की आवश्यकता नहीं है ,उन्हें लॉटरी प्रक्रिया में सम्मिलित किया जाएगा।

यह भी पढ़े : अब हर किसान के पास होगा खुद का कृषि ड्रोन

 

यह भी पढ़े : इस दिन जारी हो सकती है 13वीं किस्त, खाते में आएंगे 2000

 

शेयर करें