डेयरी फार्मिंग में बड़ा मुनाफा! टॉप 3 हाई-मिल्क यील्डिंग गाय नस्लें

जो खर्च भी घटाएं और इनकम भी बढ़ाएं

अगर आप भी डेयरी बिज़नेस करने की सोच रहे हैं और गाय की नस्लों का चुनाव नही कर पा रहे हैं कि कौन-सी गाय कम चारे में बाल्टी भरकर दूध देंगी तो इस लेख में जानें गाय की टॉप 3 नस्लों के बारे में जो आपको बना देगी लखपति।

भारत दुनिया के सबसे बड़े दुग्ध उत्पादक देशों में शामिल है और डेयरी फार्मिंग को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी माना जाता है साथ ही इस व्यवसाय को छोटे किसानों से लेकर युवा उद्यमियों तक अपना रहे हैं और आज के समय में डेयरी बिज़नेस भरोसेमंद साथी बन गया है। इस बिजनेस को अपनाकर काफी लोग बड़ी आय अर्जित कर रहे हैं।

यदि आप भी डेयरी फार्मिंग करने की सोच रहे हैं, तो गाय की इन टॉप 3 नस्लों राठी गाय, रेड सिंधी, साहीवाल को अपनाएं और दोगुना आमदनी कमाएं।

 

गाय की टॉप 3 नस्लें

राठी गाय

राठी गाय किसानों के बीच काफी लोकप्रिय नस्लों में से एक है साथ ही गाय की यह नस्ल हर मौसम में आसानी से रहने वाली नस्ल है।

गाय की इस नस्ल को राजस्थान में कामधेनु भी कहां जाता है, क्योंकि यह नस्ल विपरीत परिस्थितियों यानि की पानी की कमी और कम चारे में भी किसानों को अधिक दूध प्रदान करने में सक्षम नस्ल है।

राठी गाय की मुख्य विशेषताएं

  • अगर आप इस गाय का चुनाव करते हैं, तो यह गाय मुनाफे का सौंदा है कम चारे में भी अच्छा दूध उत्पादन दें सकती है।
  • गाय की इस नस्ल में बीमारियां कम होती है, क्योंकि इसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी मजबूत है।
  • इस नस्ल की खासियत है कि यह कठोर जलवायु को भी सहन करने की क्षमता रखती है।
  • अगर गाय की इस नस्ल की अच्छे से देखभाल की जाएं तो यह प्रतिदिन करीबन 10-15 लीटर दूध दें सकती है।

 

रेड सिंधी

गाय की यह नस्ल डेयरी बिज़नेस के लिए बेस्ट नस्ल है। इस नस्ल से पशुपालक अधिक मात्रा में दूध उत्पादन पा सकते हैं और इस नस्ल की खासियत है कि यह हर वातावरण में खुद को ढाल लेती है और साथ ही यह अन्य गाय की नस्लों की तुलना में कम बीमार पड़ती है।

वहीं, छोटे किसान भी इस नस्ल का पालन आसानी से कर सकते हैं और बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं।

रेड सिंधी गाय की मुख्य विशेषताएं

  • गाय की यह नस्ल डेयरी बिजनेस के लिए अच्छा विकल्प है इस नस्ल के दूध में फैट प्रतिशत अधिक होता है।
  • रेड सिंधी गाय में रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है इस नस्ल में बीमारी होने का खतरा कम रहता है।
  • गाय की यह नस्ल गर्म इलाकों में बेहतरीन दूध उत्पादन देने में सक्षम है।
  • वहीं गाय की इस नस्ल से प्रतिदिन 12 से 15 लीटर दूध उत्पादन मिल सकता है।

 

साहीवाल गाय

दुनिया भर में गाय की कई नस्लें पाई जाती है, लेकिन साहीवाल गाय जो एक देसी गाय की नस्ल है और साहीवाल गाय की नस्ल को डेयरी उद्योग में हीरे की तरह देखा जाता है,

क्योंकि इसका दूध बाजार में महंगा बिकता है इसमें मौजूद प्रोटीन और मिनरल्स तत्वों की वजह से यही कारण है कि गाय की यह नस्ल इतनी लोकप्रिय है।

साहीवाल गाय की मुख्य विशेषताएं

  • साहीवाल गाय की नस्ल में अत्यधिक दूध देने की क्षमता है।
  • गाय की यह नस्ल बदलते तापमान में भी प्रभावित नहीं होती बराबर मात्रा में दूध देती है।
  • साहीवाल गाय में बीमारी होने का भी खतरा कम रहता है, क्योंकि इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है।
  • इस नस्ल से 16-18 लीटर प्रतिदिन मिल सकता है और अच्छी देखभाल में यह गाय 20 लीटर तक दें सकती है।

Gangadhar Farm Equipments – Bharat Agritech Krishi Mela में शानदार ऑफर और विशेष डिस्काउंट!

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।