हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

इजराइल के सहयोग से MP के हरदा व नीमच में शुरू होगा कृषि और उद्यानिकी उत्कृष्टता केंद्र

 

किसान खेती की नई तकनीकी से बढ़ा सकेंगे फसल की पैदावार और आय

 

इजराइल के सहयोग से वर्तमान में छिंदवाड़ा एवं मुरैना में कृषि व उद्यानिकी की खेती के लिए उत्कृष्टता केंद्र शुरू किए गए।

गले चरण में हरदा के साथ नीमच जिले में भी इस तरह के केंद्र शुरू होंगे।

जहां किसान खेती की नवीनतम तकनीकों की जानकारी लेकर कृषि उत्पादन और आय बढ़ा सकेंगे।

यहां किसानों को इजराइल की कृषि तकनीकी के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इसमें कम पानी से सिंचाई कर अधिक पैदावार करने एवं आय बढ़ाने की तकनीकी के बारे में जानकारी दी जाएगी।

 

इस संबंध में बुधवार की रात शहर की होटल में इजराइली दूतावास के एग्रीकल्चर अटैचे येइर एशेल ने हरदा जिले में उद्यानिकी फसलों की संभावना विषय पर प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया।

गुरुवार को इजराइल की टीम ने हरदा जिले में विभिन्ना क्षेत्रों का जायजा भी लिया।

 

सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था

भारत में इजराइली दूतावास के एग्रीकल्चर अटैचे येइर एशेल ने कहा कि इजराइल में खेती बहुत महंगी है।

खेती की आधी लागत तो सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था करने में ही खर्च हो जाती है। इजराइल में बारिश भी कम होती है।

उन्होंने बताया कि इजराइल में वर्षा के पानी की एक-एक बूंद को सहेजकर रखा जाता है। पानी की एक बूंद भी खेत से बाहर व्यर्थ नहीं जाती है।

 

खेती के तकनीकी के बारे में बताया जाएगा

उन्होंने कहा कि इजराइल की ओर से भारतीय किसानों को खेती के तकनीकी के बारे में बताया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री कमल पटेल शीघ्र ही इजराइल का दौरा कर वहां की कृषि तकनीक को समझेंगे।

एशेल ने बताया कि इजराइल की केवल 3 फीसद आबादी खेती करती है, जबकि भारत की दो तिहाई आबादी खेती करती है।

source : naidunia

यह भी पढ़े : PM Kisan : eKYC की आखिरी तारीख एक बार फिर बढ़ाई गई

 

यह भी पढ़े : पीएम किसान सम्मान निधि राशि का भुगतान आधार से लिंक खातों में ही होगा

 

शेयर करे