हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

मध्यप्रदेश में दशहरे पर बारिश के आसार

मौसम का पूर्वानुमान

 

मानसून विदाई से पहले एक बार फिर मध्यप्रदेश को तरबतर करेगा। बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा है।

यह सिस्टम ओडिशा और छत्तीसगढ़ के रास्ते MP में प्रवेश करेगा।

दशहरे पर भी बारिश के आसार हैं। अक्टूबर में पहली बार यह सिस्टम बना रहा है।

इससे 5, 6 और 7 अक्टूबर को प्रदेशभर में जमकर बारिश होगी।

मौसम विभाग ने 21 जिलों में हल्की से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भोपाल-इंदौर में झमाझम होने की संभावना है।

प्रदेश से मानसून की विदाई अभी तक की स्थिति में 15 अक्टूबर तक या उसके बाद होने की संभावना है।

 

15 अक्टूबर तक मानसून की गतिविधियां रहेंगी

  • मध्यप्रदेश में मानसून 16 जून को एक्टिव हुआ था।
  • जुलाई में यह कुछ थमा सा रहा, लेकिन उसके बाद रफ्तार पकड़ ली।
  • सितंबर के अंतिम सप्ताह से प्रदेश के कुछ इलाकों में रिमझिम होती रही, लेकिन अन्य इलाकों में ज्यादा बारिश नहीं हुई।
  • अब प्रदेश में एक बार फिर सिस्टम एक्टिव होने वाला है।
  • वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अगले 2 दिन में मानसून की गतिविधियां रफ्तार पकड़ेंगी।
  • मध्यप्रदेश में 4 अक्टूबर से बादल छाने लगेंगे। इसके बाद बारिश होने के आसार बन गए हैं।
  • अभी बारिश की गतिविधियां 15 अक्टूबर तक चलने की संभावना है।

 

13 साल में तीसरी सबसे लेट विदाई

मध्यप्रदेश में 2010 से अब तक अक्टूबर में ही मानसून की विदाई होती रही है।

बीते 13 साल में एक बार ही ऐसा हुआ, जब यह सितंबर में विदा हुआ।

2011 में 30 सितंबर को मानसून की विदाई हुई थी। मानसून की एंट्री 18 जून को हुई थी।

इस दौरान करीब 45 इंच बारिश हुई थी। यह सामान्य से करीब 18% ज्यादा थी।

 

15 जिलों में कम बारिश हुई

मध्यप्रदेश के रीवा, सीधी और अलीराजपुर में सबसे कम बारिश हुई है।

यह तीनों रेड जोन में हैं यानी सामान्य या कोटे की 80% तक बारिश नहीं हो पाई है।

इसके अलावा ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, पन्ना, दमोह, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, सतना, सिंगरौली, झाबुआ और धार में भी सामान्य से कम बारिश हुई है।

हालांकि, यहां सामान्य कोटा 80% या उससे ज्यादा होने के कारण मौसम विभाग इन इलाकों को सामान्य बारिश वाले इलाके मान रही है।

 

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज राजधानी भोपाल सहित ग्वालिय चंबल संभाग के जिलों और पन्ना, बड़वानी, बुरहानपुर, जबलपुर एवं रतलाम जिला में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है.

वहीं सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, शहडोल एवं पन्ना जिलों में हल्की से मध्यम बारिश काअलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़े : मुर्रा भैंस खरीदने के लिए किसानों को मिलेगा 75 प्रतिशत तक का अनुदान

 

यह भी पढ़े : धान, ज्वार, बाजरा बेचने के लिए 15 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण

 

शेयर करें