हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

भले ही कर्ज लेना पड़े पर किसानों के नुकसान की भरपाई करूँगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गैरतगंज में किसानो से की चर्चा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चाहे उन्हें कर्ज लेना पड़े, वे किसानो के नुकसान की भरपाई, राहत की राशी और फसल बीमा से करेंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार की गैरतगंज में प्रभावित फसलो का जायजा लेने के बाद किसानो को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सिलवानी के विधायक श्री रामपाल सिंह भी उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानो से कहा कि लगता है ईश्वर ने उन्हें कोरोना से लड़ने और किसानो के दुःख-दर्द दूर करने के लिए ही फिर मुख्यमंत्री बनाया है। उन्होंने किसानो से कहा कि आँखों में आंसू मत लाना, में परिश्रम की पराकाष्टा करके आपको संकट से पार निकालकर ले जाऊंगा।

 

मुख्यंत्री श्री चौहान ने यहाँ सोयाबीन और उड़द फसलो में लगे यलो-मैजिक रोग के चलते फसलो के नुकसान का खेतो में जाकर निरिक्षण किया। मुख्यमंत्री ने जिला-प्रशासन को निर्देश दिए कि सर्वे का काम शीघ्र करे और किसी भी प्रकार की हड़बड़ी न हो इसका भी विशेष ध्यान रखे।

 

उन्होंने कहा कि कोई भी प्रभावित किसान फसलो के सर्वे के बाद राहत और बीमा राशी से वंचित नहीं रहे। सर्वे में पंचायत के 5 सदस्यों को भी रखे जिससे कोई गड़बड़ी नहीं हो। उन्होंने बेगमगंज और सिलवानी के किसानो को आश्वस्त किया कि पूर्व में हुई गड़बड़ी की जांच के साथ इस बार पारदर्शी तरीके से सर्वे होगा।

 

मुख्यमंत्री ने जहा कि उनकी सरकार बाढ़ पीड़ितो की मदद के साथ ही गरीब किसानो की मदद में सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रही है। दिन-रात एक करके पिछले हफ्ते ही बाढ़ में फसे 13 हजार लोगो की जान बचाई गई है।

 

यह भी पढ़े : कीट-रोग एवं बारिश से हुए फसल नुकसान का मुआवजा

 

 

शेयर करे