17 हजार से अधिक किसानों को जारी किया गया फसल नुकसान का मुआवजा

app download

मुख्यमंत्री ने बीते दिनों प्रदेश में हुई अधिक बारिश से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए 17,500 किसानों को 20 करोड़ 60 लाख रुपए की मुआवजा राशि जारी कर दी है।

अधिक बारिश और बाढ़ से हुए फसलों को नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को प्रदेश के 11 जिलों के 17500 किसानों को 20 करोड़ 60 लाख रुपए बाढ़ राहत राशि का वितरण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बीते दिनों प्रदेश में अतिवृष्टि (प्राकृतिक आपदा) के कारण फसलों को हुई क्षति के मुआवजे के रूप में प्रभावित किसानों के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए इस राहत राशि का हस्तांतरण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रभावित किसानों से वर्चुअल संवाद करते हुए कहा है कि प्रदेश के अन्नदाताओं की खुशहाली और उनकी मुस्कान ही हमारी सरकार की ताकत है।

मौसम की मार में हम किसानों को बेसहारा नहीं रहने देंगे। उन्होंने कहा कि जो होना था, हो चुका।

हम अपने किसानों को उनकी फसल क्षति का समुचित मुआवजा दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अन्नदाताओं को भरोसा दिलाया कि प्रदेश का कोई भी किसान मौसम की मार पर बेसहारा नहीं रहेगा।

मारी सरकार सुख-दुख सहित हर परिस्थिति में किसानों के साथ है। सबको राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

 

इन जिलों में हुई सर्वाधिक वर्षा

राजस्व आयुक्त ने बताया कि प्राकृतिक प्रकोपों से प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए राजस्व पुस्तक में प्रावधान किए गए हैं, जिससे प्रभावित परिवार अपनी आजीविका को पुनर्स्थापित कर सकें।

इस मानसून सीजन में प्रदेश में 1031.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 25% अधिक है।

सर्वाधिक वर्षा गुना में 1603 मिमी, श्योपुर में 1418.6 मिमी, मंडला में 1417.4 मिमी, रायसेन में 1403.2 मिमी और शिवपुरी में 1354.1 मिमी में हुई है।

वर्ष 2025-26 में प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान के लिए विभिन्न मदों में अब तक कुल 188.52 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की जा चुकी है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा बीते अगस्त महीने में प्राकृतिक आपदा, अतिवृष्टि एवं बाढ़ से हुई विभिन्न क्षतियों से प्रभावित परिवारों की पीड़ा को ध्यान में रखते हुए 24 हजार 884 प्रभावितों को 30 करोड़ रुपये से अधिक की राहत राशि का वितरण किया था।

कपास किसानो के लिए खुशखबरी : MSP पर बेचने के लिए शुरू होगा पंजीयन