भारतीय कपास निगम (CCI) द्वारा कपास की खरीदी रुकी, पढ़े पूरी खबर

11 फरवरी से आगामी सुचना तक खरीदी बंद

समस्त किसान बन्धुओं को सूचित किया जाता है कि, भारतीय कपास निगम के पत्र अनुसार किसान पंजीकरण एवं बिलिंग साफ्टवेयर में तकनीकी खराब होने से दिनांक 11 फरवरी 2025 से आगामी सूचना तक भारतीय कपास निगम की खरीदी बंद रहेगी।

व्यापारियों की कपास खरीदी पूर्ववत चालू रहेगी। जिन किसान भाईयों को भारतीय कपास निगम को अपनी कृषि उपज कपास विक्रय करना चाहते है वह आगामी सूचना तक मंडी में कपास विक्रय हेतु ना लावे।

भारतीय कपास निगम के साफ्टवेयर में तकनीकी खराबी का निराकरण होने पर पुनः कपास निगम द्वारा खरीदी प्रारंभ की जाएगी एवं मार्च अंत तक सीसीआई द्वारा खरीदी की जाएगी।

अत किसान भाईयों से अनुरोध है कि दिनांक 11 फरवरी 2025 से आगामी सूचना तक भारतीय कपास निगम की खरीदी बंद रहेगी।

तथा व्यापारियों की कपास खरीदी पूर्ववत चालू रहेगी।

असुविधा से बचने हेतु कृषक बन्धु अपनी कृषि उपज कपास भारतीय कपास निगम को विक्रय हेतु कपास मण्डी प्रांगण खरगोन में ना लायें, तथा भारतीय कपारा निगम सी.सी.आई की खरीदी की सूचना पृथक से दी जावेगी।

Farmer ID Registration : अब किसानो के लिए जरुरी हुआ फार्मर आईडी बनाना, ऐसे रहेंगी प्रोसेस

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।