मशहूर भैंसे ‘सुल्तान’ की हुई मौत

 

करोड़ो में लगती थी बोली तो लाखों में बिकता था सीमन

 

राजस्थान के पुष्कर मेले में सुर्खियां बंटोरने वाले सुल्तान भैंसा को कौन नहीं जानता है. यह एक लोकप्रिय भैंसा बन गया था.

वहीं, इसकी खरीदने के लिए 21 करोड़ रुपए की कीमत लगाई गई थी. मगर अब सुल्तान इस दुनिया में नहीं रहा.

 

जी हां, उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है. सुल्तान इसलिए अहम है, क्योंकि सुल्तान ने कैथल के बुढ़ाखेड़ा गांव का ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा का नाम दुनियाभर में रोशन किया था.

 

आपको बता दें कि सुल्तान भैंसा साल 2013 में आयोजित हुई राष्ट्रीय पशु सौंदर्य प्रतियोगिता में झज्जर, करनाल और हिसार में राष्ट्रीय विजेता भी रह चुका है.

राजस्थान के पुष्कर मेले में एक पशु प्रेमी ने सुल्तान की कीमत 21 करोड़ रुपए लगाई थी, लेकिन नरेश ने कहा कि सुल्तान उसका बेटा है और बेटों की कोई कीमत नहीं हुआ करती.

नरेश व उसके भाई सुल्तान की देखभाल अपने बेटे की तरह ही करते थे.

 

सुल्तान के मालिक नरेश का कहना है कि सुल्तान जैसा ना कोई था और शायद ना कोई होगा.

आज उसी के वजह से पूरे उत्तरी हरियाणा में लोग हमें जानते हैं. बता दें कि नरेश ने सुल्तान को बचपन से पाला है और उसको अपने बच्चे की तरह लाड-दुलार दिया था.

 

मगर सुल्तान की मौत के बाद परिवार में उसकी महसूस की जा रही है. नरेश को खाली खूंटा दुखी करता है.

वह हर वक्त बस उसकी तस्वीर को निहारते रहते हैं और उसके अवार्ड देखते रहते हैं.

 

प्रतियोगिता में सुल्तान ने गाड़े झंडे

आपको बता दें कि सुल्तान ने पशु मेलों में तहलका मचाया था और अपने मालिक नरेश और उसके परिवार का नाम इतना रोशन किया कि आज के समय में हर कोई उन्हें जानता है.

हर एक प्रतियोगिता में सुल्तान ने झंडे गाड़े हैं.

 

यहां तक कि हरियाणा की म्यूजिक एलबम में सुल्तान ने अपना रोल अदा किया है.

नरेश का कहना है कि सुल्तान की मौत के बाद उसकी याद दिल से जाती ही नहीं है.

अब कोशिश करेंगे कि किसी को परवरिश देकर उसके जैसा बनाएं,  लेकिन सुल्तान की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता है.

 

लाखों में बिकता है सीमन

आपको बता दें कि सुल्तान के सीमन से लाखों की कमाई होती थी.

सालभर में सुल्तान 30 हजार सीमेन की डोज देता था, जो कि लाखों रुपए में बिकती थी.

बता दें कि सुल्तान की मौत पर दुख जताने पशु प्रेमी दूर-दूर से पहुंच रहे हैं.

source

 

शेयर करे

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।