कीटनाशक छिड़कते समय किसान की मौत

खरगोन जिले के गोगावां थाना क्षेत्र में कपास फसल में कीटनाशक छिड़काव के दौरान किसान की मौत का मामला सामने आया है।

खेती कार्य के दौरान थोड़ी सी असावधानी जानलेवा साबित हो सकती है।

जानकारी के अनुसार गोगावां निवासी पवन वर्मा (36) अपने दयालपुरा स्थित खेत में सोमवार को दवाई का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने कीटनाशक को मौत का कारण बताया।

source

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।