Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

किसान को मिला जैव विविधता का प्रथम पुरस्कार

Posted on August 14, 2021

 

जैविक खेती को बढ़ावा देते हुए जैव विविधता का रखा ध्यान

 

जैव विविधता को लेकर कोई किसान भी पुरस्कार प्राप्त कर सकता है।

यह खरगोन के जैविक खेती को बढ़ावा देने वाले अविनाश दांगी ने कर दिखाया है।

अविनाश दांगी को राज्य स्तरीय वार्षिक जैव विविधता पुरस्कार-2020 के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में प्रथम पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

बिस्टान के अविनाश दांगी मूल रूप से वर्ष 2001 से शुरूआत में 5 एकड़ से जैविक खेती प्रारंभ की थी।

आज के दौर में उन्होंने अपने 25 एकड़ के खेत में पूरी तरह जैविक खेती प्रारंभ की है।

इतना ही नहीं इस जैविक खेती के लिए उन्होंने अपने खेतों के चारों ओर कई किस्म के पेड़ भी लगाए हैं। जिनपर 50 से अधिक प्रजातियों के पक्षियों का वास है।

अलग-अलग समय में आने वाले पक्षियों को भी अविनाश दांगी के खेत में पर्याप्त भोजन, हवा, पानी और रहने के लिए पौधे मिलते हैं।

अविनाश दांगी बताते हैं कि जैविक खेती करते हुए यह अनुभव हुआ कि वे जैविक किटनाशकों का प्रयोग भी कम से कम करने में ज्यादा से ज्यादा फायदा पक्षियों को आश्रय देने से मिलता है।

जिसका परिणाम यह होता हैं कि कीट व्याधि को अलग-अलग तरह के पक्षी अपना आहार बनाते हैं।

 

 

सब्जी और अनाज के बाद अब फलों की जैविक खेती के लिए आगे बढ़े हैं

वैसे तो अविनाश 2001 से जैविक खेती कर रहे हैं। तब उन्होंने सब्जी और अनाज से इसकी शुरूआत की थी।

मगर अब वे फलों की जैविक खेती की ओर एक अलग मॉडल पर कार्य प्रारंभ किया है। उनके जैविक उत्पाद अब जिले से पूरे देश में जाने लगे हैं।

उनका हर किसान से कहना है कि कम से कम एक या दो एकड़ में अपने परिवार के लिए जैविक खेती को जरूर अपनाए और बॉयोडायवरसीटी का भी ध्यान रखा जा सकता है।

अविनाश दांगी ने जैव विविधता पुरस्कार के लिए ऑनलाईन इन्ट्री भेजी थी।

चयन होने के बाद इन्हेे 15 अगस्त पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर द्वारा ट्राफी और प्रमाण-पत्र के साथ पुरस्कृत किया जाएगा।

 

अविनाश दांगी अपने खेत पर 

 

यह भी पढ़े : अफवाह से ही घट गया प्रति क्विंटल 2000 रुपये दाम

 

यह भी पढ़े : खाद वितरण की जिलेवार निगरानी की जाएगी – श्री कमल पटेल

 

यह भी पढ़े : सब्सिडी पर सिंचाई हेतु ड्रिप सिस्टम एवं स्प्रिंकलर सेट लेने के लिए आवेदन करें

 

 

शेयर करे 

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • PM Kisan Yojana की 14वीं किस्त से वंचित हो सकते हैं लाखों किसान
  • पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त आने में क्यों हो रही देरी?
  • तुरंत शुरू करें खेती से जुड़े यह तीन व्यवसाय
  • 226 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोना भी हुआ सस्ता, ये रहे लेटेस्ट दाम
  • इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
  • मप्र में खरीफ फसल के लिए 3 गुना हुआ खाद का भंडारण
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • वृक्षारोपण करने वाले किसानों का किया जाएगा दुर्घटना बीमा
  • सम्पूर्ण भारत का जून 07, 2023 का मौसम पूर्वानुमान
  • सोयाबीन मंडी भाव | 05 जून 2023

Latest Mandi Rates

  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव
  • Khargone Mandi Bhav खरगोन के मंडी भाव
  • Badnawar Mandi Bhav बदनावर मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan