Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

खेती की तकनीकी जानकारी एवं उन्नत बीज प्राप्त करने के लिए इस मेले में आएँ किसान

Posted on March 2, 2022

 

पूसा कृषि विज्ञान मेला 2022

 

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले कृषि मेले के लिए इस वर्ष की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।

नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इस कृषि मेले का इंतज़ार देशभर के किसानों को रहता है।

इस वर्ष आयोजित होने वाले इस कृषि विज्ञान मेले में किसानों को स्मार्ट खेती, हाइड्रोपोनिक खेती, ड्रोन तकनीक, विश्वविद्यालय द्वारा विकसित फसलों के उन्नत बीज एवं जैविक खेती जैसे आधुनिक विषयों पर जानकारी दी जाएगी साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जायेगा।

 

कब एवं कहाँ होगा आयोजित किया जाएगा कृषि मेला

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा द्वारा इस मेले का आयोजन नई दिल्ली में 9 मार्च से 11 मार्च के दौरान किया जाएगा।

9 मार्च को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के द्वारा इस मेले का शुभारम्भ किया जाएगा।

इस तीन दिवसीय मेले का आयोजन संस्थान के मेला ग्राउंड, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली में किया जायेगा।

 

मेले का मुख्य आकर्षक क्या रहेगा ?

कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस मेले  की मुख्य थीम “तकनीकी ज्ञान से आत्मनिर्भर किसान” है।

इस मेले में किसानों को कृषि क्षेत्र की नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

नीचे दिए गए 5 विषयों पर केंद्रित रहेगा मेला:-

  • स्मार्ट खेती मॉडल
  • संरक्षित खेती / हाईड्रोपोनिक / एरोपोनिक / वर्टिकल खेती 
  • कृषि उत्पादों के निर्यात प्रोत्साहन 
  • एग्री. स्टार्टप एवं किसान उत्पादक संगठन (एफ.पी.ओ.)
  • जैविक तथा प्राकृतिक खेती

 

तकनीकी ज्ञान से आत्मनिर्भर किसान पर केंद्रित होगा मेला

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मेले की थीम “तकनीकी ज्ञान से आत्मनिर्भर किसान” होगी।

मेले में किसान स्मार्ट एग्रीकल्चर डिजिटल एग्रीकल्चर एवं ड्रोन के उपयोग आदि की जानकारी ले पाएंगे।

किसान उत्पादक संगठन कैसे किसानों की आमदनी में वृद्धि कर सकते हैं इसे भी किसान जान पाएंगे।

प्राकृतिक और जैविक खेती से किसान कैसे सामंजस्य बनाएं और उसका जो उत्पादन होता है उसे बाजार से जोड़ करके किस प्रकार ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सकता है, इन सब पहलुओं पर विशेषज्ञ विस्तार से चर्चा करेंगे।

 

उन्नत बीज भी ख़रीद सकेंगे किसान 

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी किसान इस मेले से विकसित एवं उन्नत बीज ख़रीद सकेंगे।

डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस मौके पर पूसा में तैयार कई फसलों के उन्नत बीजों की बिक्री भी होगी।किसान मिट्टी व पानी की जांच करवा पाएंगे।

किसान संगोष्ठी एवं किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं का वैज्ञानिकों द्वारा समाधान किया जाएगा।

source

 

यह भी पढ़े : e uparjan mp किसान ऑनलाइन पंजीयन समर्थन मूल्य खरीदी | 2022-23

 

यह भी पढ़े : भिंडी की उन्नत खेती के लिए अपनाएं ये विधि

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • SBI किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?
  • सोयाबीन की बुआई से पहले किसान अपने खेतों में करें यह काम
  • 15 जिलों में बारिश के आसार, चलेगी तेज हवाएं
  • डॉलर चना मंडी भाव
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • आज 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के बैंक खाते में दी जाएगी एक हजार रुपए की राशि
  • सोयाबीन मंडी भाव | 09 जून 2023
  • पीएम किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट, इन्हें मिलेंगे 10 हजार
  • शनिवार को सवा करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा
  • 16 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 20 जून के बाद मानसून की दस्तक

Latest Mandi Rates

  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Bhikangaon Mandi Bhav भीकनगांव मंडी भाव
  • Kalapipal Mandi Bhav
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan