Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

किसान इस दिन से समर्थन मूल्य पर मूंग एवं उड़द बेचने के लिए करा सकेंगे पंजीयन

Posted on May 14, 2023

इस वर्ष बेमौसम बारिश एवं ओला वृष्टि से किसानों की रबी फसलों को काफी नुक़सान हुआ है, ऐसे में किसानों को गर्मी के सीजन (जायद) में लगाई जाने वाली मूंग एवं उड़द की फसल से उम्मीदें हैं।

किसानों को इन फसलों को उचित भाव मिल सके इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में किसानों से मूंग एवं उड़द समर्थन मूल्य पर खरीदने का निर्णय लिया है।

किसानों से इन फसलों को खरीदने के लिए पंजीयन की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है।

 

MSP पर मूंग एवं उड़द खरीदी के लिए पंजीयन

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन में मूंग के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 7,755 रुपए प्रति क्विंटल एवं उड़द के लिए 6,600 रुपए प्रति क्विंटल का भाव तय किया था।

सरकार द्वारा इस जायद सीजन में इस भाव पर ही मूंग एवं उड़द की खरीदी की जाएगी।

 

कब करा सकेंगे मूंग एवं उड़द MSP पर बेचने के लिए पंजीयन

मध्य प्रदेश के किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि प्रदेश में विपणन वर्ष 2023-24 में मूंग और उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए 8 मई से पंजीयन शुरू होगा।

किसान भाई 19 मई तक ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द फसलों का पंजीयन करवा सकेंगे।

सरकार ने राज्य के 32 जिलों में मूंग तो 10 जिलों में उड़द खरीदने का निर्णय लिया है।

 

इन जिलों के किसान मूंग बेचने के लिए करा सकेंगे पंजीयन

मध्य प्रदेश के मूंग के अधिक उत्पादन वाले 32 जिलों में नर्मदापुरम्, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खंडवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बड़वानी, मुरैना, बैतूल, श्योपुरकलां, भिंड, भोपाल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, मंडला, शिवपुरी, अशोकनगर, बालाघाट और इंदौर में पंजीयन केन्द्र खोले जा रहे हैं।

इसी प्रकार उड़द के अधिक उत्पादन वाले 10 जिलों जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह, छिंदवाड़ा, पन्ना, मंडला, उमरिया, सिवनी एवं बालाघाट में किसानों के पंजीयन के लिए केन्द्र स्थापित किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : 32 जिलों में मूंग और 10 जिलों में होगी उड़द की खरीदी, पंजीयन शुरू

 

यह भी पढ़े : किसानों का 2 हजार 123 करोड़ रुपये का ब्याज माफ करेगी सरकार

 

शेयर करें

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • सोयाबीन मंडी भाव | 01 जून 2023
  • रजिस्ट्रेशन के वक्त बरतें सतर्कता, वर्ना खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये
  • सहकारिता क्षेत्र में किया जाएगा 1100 एफपीओ का गठन
  • MP Weather : 12 जिलों और 3 संभागों में बारिश, आंधी का अलर्ट
  • Ladli Behna Yojana पर अपडेट, गुरूवार से स्वीकृति-पत्रों का वितरण
  • गोबर, गोमूत्र और केचुए से बनी खाद से किसानों की बढ़ी आमदनी
  • मौसम विभाग ने जारी किया मानसून पूर्वानुमान, इस वर्ष जून महीने में कैसी होगी वर्षा
  • सोयाबीन मंडी भाव | 31 मई 2023
  • इन गलतियों के कारण नही पहुचेगा पीएम किसान योजना का पैसा
  • अब आप केंचुआ पालन से कमाएंगे लाखों रुपये, सरकार भी करती है मदद

Latest Mandi Rates

  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव
  • Khargone Mandi Bhav खरगोन के मंडी भाव
  • Badnawar Mandi Bhav बदनावर मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan