Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

32 जिलों में मूंग और 10 जिलों में होगी उड़द की खरीदी, आज से पंजीयन शुरू

Posted on May 8, 2023

प्रदेश में विपणन वर्ष 2023-24 में मूंग और उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए आज 8 मई से पंजीयन शुरू होगा।

किसान भाई 19 मई तक ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द फसलों का पंजीयन करवा सकेंगे।

इसके बाद 32 जिलों में मूंग और 10 जिलों में उड़द की खरीदी होगी।

 

जानें रेट और नियम

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है।

आज सोमवार से मूंग व उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन शुरू होने जा रहे है, जो 19 मई तक चलेंगे।

इसके बाद 32 जिलों में मूंग और 10 जिलों में उड़द की खरीदी होगी।

राज्य सरकार ने उड़द का समर्थन मूल्य 6600 रुपए और मूंग का समर्थन मूल्य 7755 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है।

इस भाव में किसान अपनी फसल बेच सकेंगे।

 

आज से पंजीयन शुरू

एमपी कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि प्रदेश में विपणन वर्ष 2023-24 में मूंग और उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए आज 8 मई से पंजीयन शुरू होगा।

किसान भाई 19 मई तक ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द फसलों का पंजीयन करवा सकेंगे।

प्रदेश के 32 जिलों में मूंग और 10 जिलों में उड़द का उत्पादन होता है।

इन जिलों के किसानों से अपील करता हूं कि वह 8 मई से 19 मई तक अपनी फसल का समर्थन मूल्य पर सरकार को बेचने के लिए खरीदी पंजीयन कराएं।

प्रदेश के मूंग के अधिक उत्पादन वाले 32 जिलों में पंजीयन केन्द्र खोले जा रहे हैं।

इसी प्रकार उड़द के अधिक उत्पादन वाले 10 जिलों में पंजीयन के लिए केन्द्र स्थापित किये जा रहे हैं।

 

इन 32 जिलों में मूंग खरीदेंगे

नर्मदापुरम्, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खंडवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बड़वानी, मुरैना, बैतूल, श्योपुरकलां, भिंड, भोपाल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, मंडला, शिवपुरी, अशोकनगर, इंदौर और बालाघाट।

उड़द की 10 जिलों में खरीदी

जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह, छिंदवाड़ा, पन्ना, मंडला, उमरिया, सिवनी एवं बालाघाट।

यह भी पढ़े : अनुदान पर कस्टम हायरिंग केंद्र की स्थापना के लिए अभी आवेदन करें

 

यह भी पढ़े : सरकार ने सब्सिडी पर किसानों को दिए 15 लाख से अधिक कृषि यंत्र

 

शेयर करें

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं क़िस्त के लिए हो जाएं तैयार
  • 4 बीघा जमीन ज्यादा होती है या फिर 1 एकड़?
  • अब हवा में पैदा होगा आलू, जानिए कैसे कर रहे हैं किसान ये कमाल
  • 4 संभागों में गरज चमक के साथ बारिश, चलेंगी तेज हवा
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • खरीफ ऋण चुकाने की समय-सीमा बढ़ा दी गई है
  • देसी नस्ल की गाय पालने वालों को मिलेगा 2 लाख रुपए का ईनाम
  • सोयाबीन मंडी भाव | 26 मई 2023
  • डॉलर चना मंडी भाव | 26 मई 2023
  • मोबाइल से अपनी जमीन मापने का सरल तरीका

Latest Mandi Rates

  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Harda Mandi Bhav हरदा मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan