सोयाबीन और गेहूं के अच्छे दामों से भी किसान हुए खुश
मंदसौर की कृषि मंडी में लहसुन की बंपर आवक हो रही है। इसके साथ ही लहसुन के दामों में उछाल भी आ रहा है।
2022 में पहली बार लहसुन 17 हजार रुपये प्रति क्विंटल बिका है। इसका कारण लहसुन का साइज बड़ा होने एवं बेहतर क्वालिट होना है।
इसके ऊपर छिलके की परत चार से पांच होने के कारण यह काफी समय तक खराब नहीं होता है।
17 हजार एक रुपये प्रति क्विंटल
मंडी में कुछ दिनों से लहसुन की बंपर आवक हो रही है। कुछ समय पहले लहसुन के दाम को लेकर किसानों में नाराजगी भी थी, लेकिन अब धीरे-धीरे लहसुन के दामों में सुधार हो रहा है।
शुक्रवार को मंडी में लहसुन के एक ढेर को व्यापारी द्वारा 17 हजार एक रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा।
ओमप्रकाश नामक किसान लहसुन लेकर आया था, बेस्ट क्वालिटी की लहसुन होने से रिकार्ड भाव में मंडी के माधव फर्म द्वारा खरीदा गया।
इससे पहले वर्षो में भी बेस्ट क्वालिटी का लहसुन मंदसौर मंडी में 35 हजार रुपये क्विंटल तक बिक चुका है।
शनिवार को मंडी में कुल 20 हजार 61 बोरियों की आवक हुई इसमें से 10 हजार कट्टे लहसुन के ही थे।
सोयाबीन और गेहूं के दामों से भी किसान खुश
बाकी सभी उपज मिलाकर 10 हजार बोरी की आवक रही।
शनिवार को न्यूनतम 400 से लेकर 7400 रुपये प्रति क्विटंल तक दाम किसानों को मिले।
इसके साथ ही सोयाबीन और गेहूं के दामों से भी किसान खुश है।
मंडी में सोयाबीन 6500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है।
वहीं गेहूं के दाम किसानों को 1880 से 2323 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं।
मंदसौर मंडी भाव
फसल | न्यूनतम भाव | अधिकतम भाव | मॉडल भाव |
मक्का | 2160 | 2280 | – |
उड़द | 2890 | 3400 | – |
सोयाबीन | 6500 | 6960 | – |
गेहू | 1880 | 2323 | – |
चना | 3953 | 4401 | – |
मसूर | 4300 | 6480 | – |
धनिया | 4000 | 10900 | – |
लहसुन | 400 | 7400 | – |
मैथी | 4178 | 5501 | – |
पोस्ता | ![]() |
– | |
अलसी | 5001 | 6630 | – |
सरसों | 5700 | 6399 | – |
तारामीरा | 5200 | 5211 | – |
इसबगोल | 11000 | 13800 | – |
प्याज | 400 | 1014 | – |
कलोंजी | 7700 | 13061 | – |
तुलसी बीज | 12052 | 19401 | – |
डॉलर चना | 3250 | 8960 | – |
तिल्ली | 7461 | 8761 | – |
तुवर | – | ||
मटर | 2252 | 4001 | – |
असलीया | 5198 | 7300 | – |
अजवाईन | – | ||
मूंग | 4761 | 5615 | – |
ग्वार | – |
source : naidunia
यह भी पढ़े : गन्ने में अधिक फुटाव, अधिक मोटाई और अधिक लम्बाई के लिए क्या करें
यह भी पढ़े : किसानों की बल्ले-बल्ले! इन कृषि यंत्रों पर 50% तक की सब्सिडी
शेयर करे