हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
WhatsApp Group Join Now

25 लाख किसानों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा फसल बीमा का लाभ

लाखों किसानों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें फसल बीमा की राशि भेजी जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है।

2900 करोड़ रुपए भेजे जाने के साथ ही उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

 

खाते में भेजी जाएगी 2900 करोड़ रुपए की राशि

प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप किसानों को फसल बीमा का लाभ मिलेगा।

इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। 25 लाख किसानों को अगले महीने 2900 करोड़ रुपए का फसल बीमा उपलब्ध कराया जाएगा।

2021- 22 में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए खरीफ और रबी फसल के लिए फसल बीमा उपलब्ध कराई जा रही है।

 

दावे प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे

वही फसलों के प्रभावित होने के बाद शिवराज सरकार द्वारा सर्वे कराकर बीमा कंपनी को दावे प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

जिसे अंतिम रूप दे दिया गया है। वहीं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कार्यक्रम के द्वारा यह राशि किसानों के खाते में अंतरित की जाएगी।

प्रदेश के 44 लाख से अधिक किसानों द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कराया गया था।

वहीं पिछले साल ओलावृष्टि और अतिवृष्टि के कारण खरीफ की फसलें बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई थी।

फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। इस पर सरकार द्वारा सर्वे के निर्देश दिए गए थे।

वहीं बीमा कंपनी को दावे प्रस्तुत किए गए थे, जिसके परीक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया है। वही बीमा दावों को अंतिम रूप दे दिया गया।

 

किसानों के खाते में राशि जमा की जाएगी

इन किसानों को 2900 करोड़ रुपए का बीमा उपलब्ध कराया जाएगा।

इसकी सूची इस महीने के अंत तक विभाग को उपलब्ध कराई जा सकती है।

किसानों की सूची विभाग को मिलने के बाद किसानों के खाते में राशि जमा की जाएगी।

 

2022-23 की फसल बीमा की प्रक्रिया में तेजी

फसल बीमा का प्रस्ताव कृषि विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा गया है।

विभागीय अधिकारियों की माने तो 2022-23 की फसल बीमा की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। समय से पूर्व कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

वहीं सितंबर से पहले राशि किसानों के खाते में जमा कराई जा सकती है।

यह भी पढ़े : गर्मी में लगाई गई मूंग एवं उड़द भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ख़रीदेगी सरकार

 

यह भी पढ़े : 72 लाख छोटे किसानों का फसल बीमा कराएगी सरकार

 

शेयर करें