Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

72 लाख छोटे किसानों का फसल बीमा कराएगी सरकार

Posted on April 13, 2023April 13, 2023

प्रदेश के करीब 72 लाख छोटे और गरीब किसानों के लिए राज्य सरकार आगे आई है।

इन किसानों का  कराने के लिए पूरा प्रीमियम जमा किया जाएगा।

सरकार दो हेक्टेयर अथवा इससे कम खेती वाले किसानों का फसल बीमा कराने के लिए रोडमैप तैयार कर रही है।

सरकार के खजाने पर करीब 25 करोड़ का वित्तीय भार आने का अनुमान है।

 

प्रीमियम भी भरेगी सरकार

सरकार पहले चरण में करीब 48 लाख किसानों को इसका फायदा देगी।

इन किसानों के पास सिर्फ एक हेक्टेयर अथवा इससे कम कृषि भूमि है।

इनमें से ज्यादातर किसानों को इसका लाभ नहीं मिल रहा हैं, क्योंकि ये किसान गरीब हैं। इनके पास किसान क्रेडिट कार्ड भी नहीं है।

जिनके पास है, वे भी फसल ऋण जमा नहीं करने से डिफाल्टर हो चुके हैं।

दूसरे चरण में 28 लाख और किसानों को इसका लाभ दिया जाएगा। इन किसानों के पास दो हेक्टयर से कम भूमि होगी।

बताया जाता है कि किसानों को फसल बीमा के लिए बीमा प्रीमियम में आने वाले 10 फीसदी वित्तीय भार में से खरीफ सीजन में दो फीसदी और रबी सीजन में डेढ़ फीसदी राशि किसानों से ली जाती है।

 

8 फीसदी प्रीमियम सरकार करती है जमा

फसल बीमित राशि में से 8 फीसदी प्रीमियम सरकार जमा करती है और ड़ेढ़ से दो फीसदी राशि किसानों को जमा करना होता है।

प्रीमियम की राशि छोटे और बड़े किसानों द्वारा ली जाती है।

सरकार का मानना है कि इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ बड़े किसानों को मिलता है, क्योंकि बड़े किसान तीन से लेकर 20 हेक्टेयर जमीन होने पर बीमा कराते हैं।

इनके लिए सरकार को ज्यादा प्रीमियम जमा करना होता है।

 

45 लाख किसान कराते हैं बीमा

बताया जाता है कि प्रति वर्ष करीब 45 लाख किसान फसल बीमा कराते हैं।

इनमें एक हेक्टेयर जमीन वाले करीब 10 फीसदी किसान होते हैं।

वहीं, दो हेक्टेयर वाले 28 लाख किसानों में से 20 फीसदी बीमा कराते हैं।

जबकि, इससे दो हेक्टेयर से अधिक खेती करने वाले 90 फीसदी किसान बीमा कराते हैं।

ऐसी स्थिति में ज्यादा खेती करने वाले किसानों को ज्यादा प्रीमियम सरकार को देना होता है।

 

करना होता है अलग आवेदन

वर्ष 2016 से 2021 तक एक किसान को अपने एक से अधिक खसरा नंबर में दर्ज खेतों के फसल बीमा के लिए एक ही आवेदन करता पड़ता था।

लेकिन, वर्ष 2022 में सरकार ने प्रत्येक खसरा नम्बर में दर्ज खेतों के बीमा करने के लिए अलग-अलग आवेदन करना होता है।

 

वसूल लिया जाता है बीमा प्रीमियम

फसल ऋण लेने वाले किसानों से सीधे बीमा प्रीमियम राशि बैंकों से काट ली जाती है।

इसके बाद उनसे प्रीमियम राशि वसूल की जाती है।

 

दावा करने वाले किसान व दावा राशि
  • वर्ष 2021-22 में 44 लाख किसानों को 9,996 करोड़ क्लेम देना है।
  • वर्ष 2020-21 में 51 लाख किसानों को 7,790 करोड़ क्लेम मिला।
  • वर्ष 2019-20 में 28 लाख किसानों को 655 करोड़ क्लेम मिला।

 

फैक्ट फाइल
  • प्रदेश में एक करोड़ तीन लाख किसान हैं।
  • वर्ष 2021-22 में 44 लाख किसानों ने बीमा का लाभ लिया
  • वर्ष 2020-21 में 51 लाख किसानों को बीमा का लाभ मिला
  • वर्ष 2019-20 में 28 लाख किसान को बीमा का लाभ

प्रदेश के ऐसे छोटे किसान जो कम जमीन रखते हैं, लेकिन अपनी फसल का बीमा नहीं करा पाते हैं।

उनके लिए विभाग स्तर पर रोडमैप बनाया जा रहा है। इस संबंध में सीएम से चर्चा भी हुई है।

संभावना है कि ऐसे किसानों का बीमा प्रीमियम सरकार भरेगी। – कमल पटेल, मंत्री, कृषि

यह भी पढ़े : सरकार समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदेगी : कृषि मंत्री श्री पटेल

 

यह भी पढ़े : क्या पति-पत्नि या परिवार के 2 सदस्य सम्मान निधि की किस्तें ले सकते हैं?

 

शेयर करें

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • PM Kisan Yojana की 14वीं किस्त से वंचित हो सकते हैं लाखों किसान
  • पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त आने में क्यों हो रही देरी?
  • तुरंत शुरू करें खेती से जुड़े यह तीन व्यवसाय
  • 226 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोना भी हुआ सस्ता, ये रहे लेटेस्ट दाम
  • इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
  • मप्र में खरीफ फसल के लिए 3 गुना हुआ खाद का भंडारण
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • वृक्षारोपण करने वाले किसानों का किया जाएगा दुर्घटना बीमा
  • सम्पूर्ण भारत का जून 07, 2023 का मौसम पूर्वानुमान
  • सोयाबीन मंडी भाव | 05 जून 2023

Latest Mandi Rates

  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव
  • Khargone Mandi Bhav खरगोन के मंडी भाव
  • Badnawar Mandi Bhav बदनावर मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan