हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

आज एमपी के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

प्रदेश के 41 जिलों में मानसून सक्रिय

 

मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे का विवरण जारी करते हुए बताया कि प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान ग्वालियर में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

मानसून की सक्रियता धीरे धीरे बढ़ रही है, ये पूरे मध्य प्रदेश को भी जल्दी ही तरबतर करेगा।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा पोरबंदर, बड़ौदा, शिवपुरी, रीवा और चुर्क से होकर गुजर रही है।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 41 जिलों में इस समय मानसून सक्रिय है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 4 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

 

भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

मानसूनी मौसम के बावजूद मध्य प्रदेश के बहुत से जिले अभी बारिश के इन्तजार में हैं।

मौसम विभाग ने अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट में सिवनी, मंडला, छिंदवाड़ा और बालाघाट जिलों में माध्यम से भारी बारिश की चेतावनी का येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा शहडोल, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर और उज्जैन संभागों के जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने/गिरने एवं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की है।

 

तापमान में बहुत वृद्धि दर्ज

मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे का विवरण जारी करते हुए बताया कि प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान ग्वालियर में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

शहडोल, जबलपुर, भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के जिलों में तापमान में बहुत वृद्धि दर्ज की गई।

 

मानसून सक्रिय

एमपी मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक प्रदेश के मुरैना, भिंड, श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, उज्जैन और आगर जिलों को छोड़कर प्रदेश के शेष जिलों में मानसून सक्रिय है।

यह भी पढ़े : अधिक पैदावार के लिए बुआई से पहले ज़रूर करें बीज अंकुरण परीक्षण

 

यह भी पढ़े : सोयाबीन की बोवनी हेतु किसानो के लिए महत्वपूर्ण सलाह

 

शेयर करे