26 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

4 सिस्टम एक्टिव

 

आज सोमवार 18 जुलाई को 26 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

वर्तमान में 4 वेदर सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते वातावरण में नमी आ रही है और प्रदेशभर में बारिश हो रही है।

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार 18 जुलाई 2022 को 26 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वही 8 संभागों में बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

नया सिस्टम एक्टिव होने से  दो से तीन दिन तक भोपाल, जबलपुर और नर्मदापुरम में कहीं-कहीं अच्छी बारिश हो सकती है।

 

भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार 18 जुलाई को 26 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसमें नर्मदापुरम, उज्जैन, भोपाल संभाग के साथ बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, गुना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी,बालाघाट और सागर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

वही  भोपाल, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, इंदौर, सागर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में बिजली गिरने और चमकने के आसार है।

 

20 से 24 जुलाई के बीच झमाझम बारिश होने के आसार

एमपी मौसम विभाग के अनुसार,अब पूर्वी हवाएं चलने लगी है जिससे मानसूनी अक्ष दक्षिण से उत्तर की ओर शिफ्ट हो रही है जो 20 जुलाई तक अपने नियत स्थान पर आ जाएगी।

जिससे ग्वालियर में 20 से 24 जुलाई के बीच झमाझम बारिश होने के आसार है।

वही मंंगलवार 19 जुलाई तक मध्यप्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है।

वर्तमान में औसत से 21% अधिक यानि 300.7 मिमी की जगह 363.2 मिमी वर्षा हो चुकी है।

हालांकि अभी भी पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में औसत से काफी कम वर्षा हुई है।

यह भी पढ़े : अधिक पैदावार के लिए बुआई से पहले ज़रूर करें बीज अंकुरण परीक्षण

 

यह भी पढ़े : खरीफ फसलों की बीमा-दरें निर्धारित, अंतिम तारीख 31 जुलाई

 

शेयर करे

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।