हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

सरकार ने धान, मक्का सहित अन्य खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की भारी वृद्धि

देश में किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल सके इसके लिए सरकार द्वारा खरीफ एवं रबी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP पर खरीदा जाता है।

जिसके लिए सरकार द्वारा फसलों की बुआई से पहले ही न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP की घोषणा कर दी जाती है ताकि किसान इन फसलों के मिलने वाले दामों के अनुसार ही फसलों का चयन कर खेती कर सकें।

इस कड़ी में केंद्र सरकार ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने विपणन सत्र 2023-24 के दौरान सभी स्वीकृत खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

 

खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2023-24

सरकार ने फसल उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने और फसलों में विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विपणन सत्र 2023-24 हेतु खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि की है।

इसमें सर्वाधिक वृद्धि तिल की फसल में एवं न्यूनतम वृद्धि मक्का में की गई है।

वहीं लागत से अधिक लाभ वाली फसल में बाजरा के भाव सबसे अधिक है।

 

खरीफ वर्ष 2023-24 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य क्या है?

फसल  न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP 2023-24 न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP में की गई वृद्धि
धान (सामान्य) 2183 रुपए प्रति क्विंटल 143 रुपए
धान (ग्रेड ए) 2203 रुपए प्रति क्विंटल 143 रुपए
ज्वार (हाइब्रिड) 3180 रुपए प्रति क्विंटल 210 रुपए
ज्वार (मालदंडी) 3225 रुपए प्रति क्विंटल 235 रुपए
बाजरा  2500 रुपए प्रति क्विंटल 150 रुपए
रागी  3846 रुपए प्रति क्विंटल 268 रुपए
मक्का  2090 रुपए प्रति क्विंटल 128 रुपए 
तूर (अरहर) 7000 रुपए प्रति क्विंटल 400 रुपए
मूंग  8558 रुपए प्रति क्विंटल 803 रुपए
उड़द  6950 रुपए प्रति क्विंटल 350 रुपए
मूँगफली 6377 रुपए प्रति क्विंटल 527 रुपए 
सूरजमुखी बीज  6760 रुपए प्रति क्विंटल 360 रुपए
सोयाबीन (पीला) 4600 रुपए प्रति क्विंटल 300 रुपए
तिल  8635 रुपए प्रति क्विंटल 805 रुपए 
रामतिल  7734 रुपए प्रति क्विंटल 447 रुपए 
कपास (मध्यम रेशा)  6620 रुपए प्रति क्विंटल 540 रुपए 
कपास (लम्बा रेशा) 7020 रुपए प्रति क्विंटल 640 रुपए

 

फसलों की लागत में इन मदों को किया गया है शामिल

सरकार ने फसलों की लागत में किराए पर लिया गया मानव श्रम, बैल श्रम / मशीन श्रम, भूमि पर पट्टे के लिए भुगतान किया गया खर्च, फसल उत्पादन में इस्तेमाल सामग्री जैसे बीज, उर्वरक, खाद, सिंचाई शुल्क, उपकरणों एवं कृषि भवनों पर मूल्यह्रास, कार्यशील पूंजी पर ब्याज, पंप सेटों के संचालन के लिए डीजल/बिजली आदि पर किए गए खर्च, विविध मूल्य तथा पारिवारिक श्रम के अनुमानित व्यय को शामिल किया गया है। 

नोट:-धान (ग्रेड ए), ज्वार (मालदंडी) और कपास (लंबा रेशा) के लिए अलग से लागत डेटा संकलित नहीं किया गया है।

 

सभी फसलों पर दिया जा रहा है लागत का 1.5 गुना मूल्य

सरकार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि विपणन सत्र 2023-24 के दौरान खरीफ फसलों के दौरान एमएसपी में वृद्धि किसानों को उचित पारिश्रमिक मूल्य उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय बजट 2018-19 की अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत के कम से कम 1.5 गुना के स्तर पर एमएसपी तय करने की घोषणा के अनुरूप है।

 सरकार के अनुसार इस वर्ष किसानों को बाजरा पर 82%,  तुअर पर 58%, सोयाबीन पर 52% और उड़द पर 51%  उत्पादन लागत से अधिक का मुनाफ़ा दिया जाएगा।

शेष अन्य फसलों के लिए किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर कम से कम 50% मार्जिन प्राप्त होने का अनुमान है।

यह भी पढ़े : किसानों को मिलता है सीधे 3 लाख का लोन, वो भी कम ब्याज पर

 

यह भी पढ़े : PM Kisan Yojana के लाभार्थियों की संख्या में आ सकती है कमी

 

शेयर करें