हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

इस मंडी में नए गेहूं का श्रीगणेश : 3111 रु. क्विंटल में बिका

बंपर आवक की उम्मीद

 

राजधानी भोपाल की करोंद अनाज मंडी में सोमवार को नए गेहूं का श्रीगणेश हो गया।

वहीं, करीब 500 क्विंटल गेहूं बिकने मंडी में पहुंचा। झागरिया के किसान भैरो सिंह के 12 क्विंटल की सबसे पहले नीलामी हुई।

इससे किसान को 3111 रुपए प्रति क्विंटल रेट मिले। व्यापारियों को उम्मीद है कि 15 दिन के बाद गेहूं की मंडी में बंपर आवक होगी।

 

सोमवार को जब मंडी खुली तो नए गेहूं की आवक भी शुरू हो गई।

इससे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। दोपहर की नीलामी में व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

झागरिया के भैरोसिंह के गेहूं की सबसे पहले नीलामी हुई।

इसके चलते व्यापारियों ने किसान का साफा बांधकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

 

500 क्विंटल गेहूं आया

मंडी व्यापारी संजीव कुमार जैन ने बताया कि मंडी में सोमवार को करीब 500 क्विंटल गेहूं की बिक्री हुई।

किसानों को भाव भी अच्छे मिले। नए गेहूं की कम आवक रही।

 

अबकी बार अच्छी आवक की उम्मीद

\व्यापारी जैन ने बताया कि इस बार गेहूं की फसल अच्छी हुई है। ऐसे में उत्पादन में 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होगी।

इसलिए 15 दिन बाद करोंद मंडी में नए गेहूं की बंपर आवक होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े : गेहूं की उत्पादकता बढ़ाने के लिए इन खाद-उर्वरकों का करें छिड़काव

 

यह भी पढ़े : देशी गाय पालने वाले को मिलेगा 2 लाख रुपए का ईनाम

 

शेयर करें