हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

शीतलहर और कोहरे के बीच हो सकती है बारिश

 

मौसम का हाल

 

देश के अधिकांश राज्यों में इस समय सर्दी का असर बढ़ा हुआ है। कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं।

अल सुबह और देर रात कोहरा छाने के साथ ही अब मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना भी जताई गई है।

बता दें कि इस बार सर्दी का असर लंबे समय तक रह सकता है।

 

जैसा कि जनवरी माह में ही रिकार्ड तोड़ सर्दी ने ये अहसास करा दिया है कि आगामी दिनों में भी इसी तरह सर्दी का असर बने रहने की संभावना है।

वहीं देश के कई राज्यों में हल्की से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग की ओर से शीतलहर, कोहरा और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

 

दो संभागों में बारिश के आसार

मौसम विभाग अनुसार जम्मू कश्मीर और पाकिस्तान की तरफ से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गए हैं जिसके बाद मध्य प्रदेश और राजस्थान में दो सिस्टम एक साथ एक्टिव हुए।

वहीं हरियाणा की तरफ भी एक चक्रवात निर्मित हुआ है जिसके बाद मध्यप्रदेश के शहडोल, जबलपुर संभाग सहित बैतूल जिले में बारिश के साथ ओले पडऩे की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 16 जनवरी को एक के बाद एक दो और सिस्टम एक्टिव होंगे।

जिसके बाद उज्जैन, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सागर और चंबल में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा।

 

इन जिलों में कोल्ड-डे का येलो अलर्ट जारी

उज्जैन में अगले 2 दिन तक कड़ाके की ठंड की संभावना भी जताई गई है।

इधर ग्वालियर, दतिया, गुना और रायसेन में रात के तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। जिसके बाद रात में ठंड का प्रकोप बढऩे लगा है।

 

इस समय देश में बन रहे हैं ये मौसमी सिस्टम
  • निजी स्काईमेट वेदर के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। यह 16 जनवरी से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करना शुरू कर देगा।
  • एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है।
  • एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण कोंकण और उसके आसपास बना हुआ है।
  • एक ट्रफ रेखा उत्तर आंतरिक कर्नाटक से उत्तर आंतरिक ओडिशा तक फैली हुई है।
  • एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान कहां, कैसा रहा मौसम
  • पिछले 24 घंटों के दौरान, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रही।
  • उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिण जम्मू और कश्मीर, पंजाब के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा।
  • तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पूर्वी एमपी और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
  • गंगीय पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु, झारखंड और मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

 

यह भी पढ़े : केसीसी बनवाने में आ रही है परेशानी तो यहां करें शिकायत

 

यह भी पढ़े : पीएम किसान में इस सुविधा को हटाकर किया बड़ा बदलाव

 

शेयर करे