Menu
ekisan
  • Home
  • Mandi Bhav
  • Sarkari Yojana
  • Success Story
  • Weather Report
  • Download App
ekisan
kisan fasal beema madhyapradesh

15 लाख किसानों को मिलेंगे फसल बीमा के ₹2990 करोड़

Posted on April 19, 2020April 20, 2020

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के 15 लाख किसानों को फसल बीमा की कुल 2990 करोड़ की बीमा राशि अगले सप्ताह तक प्राप्त हो जाएगी।यह राशि सीधे उनके खातों में आ जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में कृषि विभाग की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव कृषि श्री अजीत केसरी एवं अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

 

राज्य सरकार ने जमा किया 22 सौ करोड़ रुपए का प्रीमियम

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पिछली सरकार ने खरीफ एवं रबी फसलों के लिए सरकार द्वारा देय प्रीमियम 22 सौ करोड़ का भुगतान नहीं किया था। इसके कारण किसानों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिला।

श्री चौहान ने कहा कि हमने सरकार बनते ही मार्च माह में बीमा कंपनियों की यह राशि जारी कर दी, जिससे अब किसानों को फसल बीमा राशि प्राप्त हो जाएगी।

 

बैठक में प्रमुख सचिव कृषि ने बताया कि सरकार द्वारा खरीफ वर्ष 2018 तथा रबी वर्ष 2018-19 की फसल बीमा के प्रीमियम की राशि बीमा कंपनियों को जारी कर दी गई है।

अब इन वर्षों की फसल बीमा की राशि किसानों को प्राप्त हो जाएगी। बैठक में बताया गया कि खरीफ 2018 में प्रदेश के 35 लाख किसानों द्वारा फसलों का बीमा कराया गया था, उनमें से 8.40 लाख किसानों को 19 सौ 30 करोड़ रुपए की बीमा राशि प्राप्त होगी।

इसी प्रकार, रबी 2018-19 में प्रदेश के 25 लाख किसानों द्वारा रबी फसलों का बीमा कराया गया था। इनमें से 6.60 लाख किसानों को 10 सौ 60 करोड़ रुपए की बीमा राशि प्राप्त होगी।

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Weather News

  • 23 से 24 मई के दौरान इन जिलों में हो सकती है बारिश
  • सम्पूर्ण भारत का मई 23, 2022 का मौसम पूर्वानुमान
  • सोमवार से शुरू होंगी प्री मानसून एक्टिविटी, आज 22 जिलों में बारिश के आसार
  • सम्पूर्ण भारत का मई 22, 2022 का मौसम पूर्वानुमान

Latest Mandi Rates

  • harda mandi bhavHarda Mandi Bhav हरदा मंडी भाव
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • neemuch mandi bhavनीमच मंडी भाव
  • Mandsaur-Mandi-Bhavमंदसौर मंडी भाव
  • betul mandi bhavबेतुल मंडी भाव
  • dhamnod mandi bhavधामनोद मंडी भाव
  • Khargone Mandi Bhavखरगोन मंडी भाव
  • Shajapur Mandi Bhavशाजापुर मंडी भाव
  • khategaon mandi bhavखातेगांव मंडी भाव
  • Ashta Mandi Bhavआष्टा मंडी भाव

Latest Agriculture News

  • जबलपुर को जाने सबसे महंगे आम के लिए भी, 21 हजार रुपये प्रति नग की बोली लगी
  • बदलती जलवायु में बढ़ानी है पैदावार तो किसान जरूर करें यह काम
  • काशीराम होंगे केले से मालामाल
  • 31 मई को पीएम किसान योजना की राशि किसानों के खाते में
  • आठ साल में गन्ने की FRP में 31 फीसदी की बढ़ोतरी
  • गाय पालने पर दिए जाएंगे सालाना 10,800 रुपये
  • किसानों के लिए बेहद ही फायदेमंद है बेबी कॉर्न का उत्पादन
  • पीएम किसान योजना के दो हजार रुपये पाने हैं तो तुरंत कर लें ये काम
  • महोगनी की खेती से सिर्फ 12 साल में बन जाएंगे करोड़पति
  • केंचुआ खाद के इस्तेमाल से होगा लाखों का मुनाफा
  • Home
  • About Us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisan-102627418887474
©2022 eKisan