विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से

कृषि संकल्प अभियान : कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा 29 मई से 12 जून तक  विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिक, मंत्रालय के अधिकारी और स्थानीय कृषिकर्मी एक साथ मिलकर गांव-गांव जाएंगे और किसानों से सीधा संवाद करेंगे।

इस पहल का उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती की तकनीक, उन्नत किस्मों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में इसकी रूपरेखा तैयार की गई है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “लैब टू लैंड” विज़न को साकार करने के लिए यह अभियान एक अहम कदम है।

अभियान का लक्ष्य है—”एक देश, एक कृषि, एक टीम” के सिद्धांत को मजबूत करना और किसानों को आत्मनिर्भर बनाना। साथ ही, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर टिकाऊ कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करना भी इस पहल का हिस्सा है।

 

Leave a Comment