88 क्विंटल हुई आवक
उच्चतम भाव 2365 रुपए प्रति क्विंटल रहा, गेहूं की आवक भी रही भारी
बड़वाह कृषि उपज मंडी में – रबी फसलों की ढलान के बावजूद आवक और उनके भाव संतोषजनक ने बने हुए हैं।
सोमवार को मंडी में मक्का 1 ने चालू सीजन का अपना अब तक का उच्चतम भाव दर्ज किया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, शादी-ब्याह के सीजन और ऑफ सीजन की मंदी के र बावजूद मक्का, गेहूं, मूंग और सोयाबीन के भाव संतोषजनक बने ने हैं।
सोमवार को मंडी में कुल 1225 किंवटल कृषि उपज की भारी आवक दर्ज की गई। इस दौरान 88 विंवटल मक्का की आवक रही, जिसका मॉडल और उच्चतम भाव 2365 रुपए प्रति क्विटल दर्ज किया गया।
मंडी व्यापारियों के संघ ने पुष्टि की है कि यह भाव वर्तमान सीजन में मक्का को मिला अब तक का सर्वाधिक मूल्य है, जिससे मक्का उत्पादक किसानों को उम्मीद से अधिक लाभहुआ है।
मक्का का न्यूनतम भाव 2155 रुपए रहा। हरी मूंग के भाव में भी उछाल देखा गया। इसकी आवक 13 किंवटल रही और इसे 7410 रुपए प्रति किंवटल का उच्चतम भाव मिला, जबकि इसका मॉडल भाव 7355 रुपए दर्ज हुआ।
मंडी में सबसे अधिक आवक गेहूं की रही, जो 1109 क्विटल दर्ज की गई। इसका मॉडल भाव 2416 रुपए प्रति क्विटल रहा।
वहीं, सोयाबीन का उच्चतम भाव 6605 रुपए प्रति क्विटल तक पहुंचा। मंडी सचिव योगेश बर्वे ने बताया आमतौर पर जून के अंतिम पखवाड़े में आवक कम हो जाती है।
हालांकि, गेहूं और मक्का में लगातार मांग के कारण व्यापारियों के बीच प्रतिस्पर्धा बनी हुई है, जिसका सीधा लाभ दूर दराज से आए किसानों को मिल रहा है।
चने की आवक सीमित रही, लेकिन इसका मॉडल भाव 4955 रुपए प्रति क्विटल किंवटल पर मजबूत बना रहा।
अन्य मंडियों के भाव जानने हेतु निचे दी गई लिंक पर क्लिक करें
