हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

भारत में जल्द ही लांच होंगे कई इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर

 

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर

 

आने वाले समय में सभी उपकरण का भविष्य इलेक्ट्रिक होता जा रहा है, ऐसे में किसानों के लिए सबसे जरूरी उपकरण ट्रैक्टर भी इलेक्ट्रिक होगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है, आने वाले समय में भारत में तेजी से इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर आएंगे।

किसानों के लागत को कम से कम किया जा सके इसके लिए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का आना जरूरी है।

गौरतलब है कि ट्रैक्टर किसानों के लिए एक मूलभूत उपकरण है। ट्रैक्टर के बिना कृषि संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्य संभव नहीं है।

ट्रैक्टर के माध्यम से ही कृषि संबंधित अनेक कार्य जैसे बिजाई, कटाई, ढुलाई आदि किए जाते हैं।

आज के दौर में जिस प्रकार से डीजल, पेट्रोल के दाम में वृद्धि हुई है। किसानों के लिए खेती में लागत भी बढ़ा है।

कहा जाता है, आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। गडकरी ने कहा है कि कंपनियों को कानूनी प्रक्रिया में काफी ढील दी गई है ताकि वे आसानी से भारत में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की लांचिंग कर सके।

इसके अतिरिक्त अन्य कृषि उपकरण को इलेक्ट्रिक की तरफ शिफ्ट करने की कोशिशें तेज कर दी गई है।

 

क्यों जरुरी है इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर?

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की ओर किसानों को शिफ्ट करने के लिए कोशिशें तेज कर दी गई है।

कंपनियों ने इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का निर्माण कर किसानों के लिए सस्ता विकल्प तलाशना शुरू कर दिया है, किसान इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के माध्यम से अपनी खेती में लागत को और कम कर सकते हैं।

यही वजह है कि केंद्र सरकार भी इस मिशन में कंपनियों को पूरा-पूरा साथ दे रही है। राजस्थान में तो किसानों को बिल्कुल मुफ्त बिजली दी जा रही है।

इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों के किसान भी सस्ती बिजली का उपयोग करके आसानी से इन ट्रैक्टर के द्वारा अपने खेत की जुताई कर सकते हैं।

गौरतलब है कि खेती-किसानी में ट्रैक्टर का उपयोग बड़े स्तर पर होता है।

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के मार्केट में आने से निश्चित तौर पर ट्रैक्टर इंडस्ट्री में आने वाले दिनों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के बारे में पूरी जानकारी, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की विशेषता, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के लाभ, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की कीमत आदि के बारे में पूरी जानकारी के लिए ये न्यूज पूरा पढ़ें।

 

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की क्या है विशेषता?

  • ध्वनि प्रदूषण न के बराबर होता है, क्योंकि इस ट्रैक्टर से काफी कम आवाज आती है।
  • डीजल वाले इंजन की अपेक्षा 25% सस्ता पड़ता है।
  • किसानों के लागत को कम कर देता है।
  • यह 1.5 टन के वजन के साथ 80 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है।
  • ट्रैक्टर अधिकतम स्पीड 23.17 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है।

 

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के फायदे या लाभ

  • इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह आसानी से चलाया जा सकता है। ड्राइविंग अनुभव बेहद शानदार होता है।
  • इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का एक लाभ यह भी है कि पावरफुल होता ही है साथ ही इस ट्रैक्टर की खासियत यह भी होती है कि यह अच्छी गुणवत्ता में और अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं।
  • यह बिजली से चलता है जिससे इसमें ना के बराबर लागत लगती है। कई राज्यों में किसानों के लिए बिजली मुफ्त है। कई राज्य में मात्र 3 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली दी जा रही है, तो ऐसे में किसानों को नगण्य लागत ही पड़ती है।
  • इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को चार्ज करने के लिए कई राज्य सरकारें बिल्कुल मुफ्त बिजली किसानों को प्रदान करती है। जैसे राजस्थान राज्य जहां किसानों को सरकारी पैसे पर बिजली मिलती है। तो यहां के किसानों को ट्रैक्टर चलाने के लिए शून्य लागत की आवश्यकता होगी।
  • इस ट्रैक्टर के रहने से किसानों के आमदनी में इजाफा तो आएगा ही साथ ही किसान रेंट पर जुताई करके भी इस ट्रैक्टर से आय का जरिया बना सकेंगे।

 

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर कहां से खरीदें?

हाल ही में सोनालिका ने इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर भारत में लांच किया है।

इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का नाम टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर है। सोनालिका एक पंजाब बेस्ड एग्री उपकरण बनाने वाली कंपनी है।

दिसंबर 2020 में ही इस ट्रैक्टर की लांचिंग हुई इस ट्रैक्टर की कीमत 5.99 लाख रुपए रखी गई थी।

किसान आसानी से सोनालिका ट्रैक्टर को डीलर से खरीद सकते हैं इस ट्रैक्टर के साथ सोनालिका द्वारा किसानों को काफी ज्यादा उपहार भी मिल सकते हैं।

 

इस ट्रैक्टर की कुछ विशेषता इस प्रकार है –

  • 11 kW का पावरफुल मोटर लगा हुआ है,जो  टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को पावर प्रदान करता है।
  • इस ट्रैक्टर की वजन ढोने की क्षमता भी 500 किलोग्राम है, किसान आसानी से इसका उपयोग कर अपनी खेती संबंधी कार्य को कर सकते हैं।
  • इस ट्रैक्टर के माध्यम से स्प्रे, कटाई, ढुलाई, बिजाई आदि कार्य भी किए जा सकते हैं।

 

क्या है इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का भविष्य?

दो बड़ी भारतीय ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा और टैफे के पास भारत के 60% ट्रैक्टर मार्केट का एक्सेस है।

ये दोनों कंपनियां भी इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पर तेजी से काम कर रहे हैं।

कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा कॉस्ट कटिंग करते हुए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की लांचिंग किसानों के लिए किया जाए ताकि डीजल पेट्रोल पर चलने वाले ट्रैक्टर की तरह ही इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर भी कार्य दक्षता में उत्तम श्रेणी का माना जाए साथ ही लागत भी कम लगे।

भारत की ट्रैक्टर इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है, लेकिन इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के आने से एक बार फिर इस इंडस्ट्री में बूम देखने को मिलेगा।

एक अनुमान के मुताबिक इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की ग्रोथ प्रति वर्ष 16% होने की संभावना है।

source : tractorfirst

यह भी पढ़े : ई-केवाईसी कराने वाले किसानों को ही मिलेगी 10वीं किस्त

 

यह भी पढ़े : स्माम किसान योजना : कृषि उपकरण पर मिलेगी 80% सब्सिडी

 

शेयर करे