हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

मानसून की विदाई, प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव

विभाग का पूर्वानुमान

 

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे का पूर्वानुमान बताते हुए जानकारी दी है कि 16 अक्टूबर सुबह तक प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

 

मानसून की विदाई और बारिश के थमे दौर के बाद अब मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है।

हालाँकि मौसम विभाग ने 16 अक्टूबर के बाद मौसम में बदलाव के संकेत दिए थे लेकिन उससे एक दिन पहले ही आज 15 अक्टूबर को ही मौसम बदल गया।

प्रदेश के अधिकांश जिलों में शनिवार सुबह से ही धूप खिली हुई है।

सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा

एमपी मौसम विभाग ने आज दैनिक रिपोर्ट जारी की है जिसमें आगामी 24 घंटे का पूर्वानुमान बताते हुए जानकारी दी है कि 16 अक्टूबर सुबह तक प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

प्रदेश में कहीं भी बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की सम्भावना नहीं है।

मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में दक्षिण पश्चिम मानसून के आधिकारिक रूप से प्रदेश से जाने की जानकारी भी दी है।

इसी के साथ पिछले 24 घंटों के मौसम की जानकारी साझा करते हुए विभाग ने बताया कि इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा।

 

तापमान में परिवर्तन नहीं

प्रदेश में कल शुक्रवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया गया।

प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया।

शहडोल, जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम, इंदौर एवं ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से कम एवं शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा।

यह भी पढ़े : गोबर, गोमूत्र, घास व केंचुए से बनी खाद से किसान हो जायेंगे मालामाल

 

यह भी पढ़े : देश की सभी पंचायतों में डेयरी खोलेगी सरकार

 

शेयर करें