Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

मध्यप्रदेश में बैतूल और खंडवा के रास्ते मानसून की एंट्री हो चुकी है

Posted on June 18, 2022June 18, 2022

पहले भोपाल पहुंचेगा मानसून, इंदौर में 21 जून तक एंट्री

28 जून तक प्रदेशभर में झमाझम

 

मध्यप्रदेश में बैतूल और खंडवा के रास्ते मानसून की एंट्री हो चुकी है। इसके प्रभाव से राजधानी भोपाल लगातार 2 दिन से तरबतर हो रही है।

इंदौर अब तक बारिश के लिए तरस रहा है। पहले इंदौर में मानसून की एंट्री 18 जून तक मानी जा रही थी, लेकिन अब लोगों को थोड़ा और इंतजार करना होगा।

अरब सागर में मानसूनी गतिविधियां कमजोर होने और बंगाल की खाड़ी में गतिविधियां बढ़ने के कारण अब इंदौर की जगह भोपाल में पहले मानसून की पहले बारिश हो सकती है।

 

मौसम विभाग के अनुसार भोपाल में शनिवार या शुक्रवार को मानसून पहुंचने की अधिकारिक घोषणा की जा सकती है, जबकि इंदौर में यह 21 जून तक ही पहुंचेगा।

पहले इंदौर में 18 जून तक एंट्री बताई जा रही थी। ग्वालियर में 24 तक मानसून बारिश करा सकता है।

ऐसी स्थिति में जून के अंतिम सप्ताह यानी 28 जून तक प्रदेश भर में बारिश होने की उम्मीद है।

 

इंदौर में अब 21 तक बारिश नहीं

  • अरब सागर के कमजोर होने के कारण इंदौर से मानसून रूठ सा गया है।
  • इंदौर में अब 20 जून तक बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं।
  • मालवा निमाड़ के अधिकांश इलाकों की यह स्थिति बनी हुई है।
  • शुक्रवार रात तक जबलपुर, खंडवा, गुना, शिवपुरी, शहडोल, विदिशा, रीवा, छतरपुर, उमरिया, कटनी, सिंगरौली, अशोकनगर, दमोह, नौगांव, उमरिया, सागर, सतना, छिंदवाड़ा, राजगढ़ और नर्मदापुरम जिले में भी बारिश दर्ज की गई है।
  • सबसे ज्यादा खंडवा में तो करीब 2 इंच बारिश हुई।

 

समय पर चलने लगा मानसून

पहले मानसून की एंट्री समय से पहले होने वाली थी, लेकिन फिर यह तय समय पर पहुंचा।

अरब सागर में सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी में उठे मानसून से समय से पहले जमकर बारिश की उम्मीद बढ़ गई थी, लेकिन पाकिस्तान से आ रही हवाओं के कारण अरब सागर का जोर कम पड़ने से यह मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की बॉर्डर पर आकर अटक गया।

अभी भी यह बैतूल और खंडवा के आसपास अटका हुआ है। ऐसे में अब यह इंदौर में तय समय 21 जून के आसपास एंट्री कर सकता है।

भोपाल में भी यह 18 से 19 के बीच आ सकता है। मध्यप्रदेश में 28 से 29 जून को मानसून सेट होता है। इस बार भी इन्हीं दिनों सेट हो सकता है।

 

1 से 3 डिग्री तक लुढ़का अधिकतम पारा
  • मानसून की एंट्री के बाद प्रदेश का अधिकतम तापमान लुढ़ककर 38 पर आ गया है।
  • सिर्फ नरसिंहपुर में सबसे ज्यादा 40 डिग्री रहा।
  • इसके अलावा प्रदेश भर में यह 38 के नीचे आ गया।
  • पचमढ़ी में तो सबसे कम 29 डिग्री तक आ गया।
  • दिन और रात के तापमान सिर्फ 9 डिग्री का अंतर रह गया।

यह भी पढ़े : गन्ने में अधिक फुटाव, अधिक मोटाई और अधिक लम्बाई के लिए क्या करें

 

यह भी पढ़े : सोयाबीन की बोवनी हेतु किसानो के लिए महत्वपूर्ण सलाह

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • PM Kisan Yojana की 14वीं किस्त से वंचित हो सकते हैं लाखों किसान
  • पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त आने में क्यों हो रही देरी?
  • तुरंत शुरू करें खेती से जुड़े यह तीन व्यवसाय
  • 226 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोना भी हुआ सस्ता, ये रहे लेटेस्ट दाम
  • इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
  • मप्र में खरीफ फसल के लिए 3 गुना हुआ खाद का भंडारण
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • वृक्षारोपण करने वाले किसानों का किया जाएगा दुर्घटना बीमा
  • सम्पूर्ण भारत का जून 07, 2023 का मौसम पूर्वानुमान
  • सोयाबीन मंडी भाव | 05 जून 2023

Latest Mandi Rates

  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव
  • Khargone Mandi Bhav खरगोन के मंडी भाव
  • Badnawar Mandi Bhav बदनावर मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan