हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
WhatsApp Group Join Now

तीन दिन पहले ही केरल पहुँचा मानसून, इन स्थानों पर हो सकती है बारिश

Monsoon Update: केरल पहुँचा मानसून

 

देश में खरीफ मौसम की फसलों की तैयारी शुरू हो गई है, ऐसे में किसान अच्छी बारिश के लिए मानसून का इंतज़ार कर रहे हैं।

ऐसे में किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल तट पर दस्तक दे दी है।

इस बार मानसून समय से पहले ही केरल पहुंच गया है। मानसून के आने से पहले केरल के अलग-अलग जिलों में जमकर बारिश हो रही थी।

केरल में मानसून के बाद भारी बारिश की संभावना है।

 

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में रविवार, 29 मई को दस्तक दे दी है, जबकि सामान्य तिथि 1 जून से शुरू होती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून को भारत की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा माना जाता है। 

मानसून विशेषज्ञों का कहना है कि असामान्य तरीके से मानसून 16 मई को ही अंडमान-निकोबार में पहुंच गया था।

चक्रवात असनी के चलते इसके तेजी से आगे बढ़ने की संभावना थी।

फिलहाल मानसून के उत्तर भारत में शीघ्र सक्रिय होने पर संशय बना हुआ है।

उत्तर भारतीय राज्यों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार मानसून के मध्य अरब सागर के अधिकांश क्षेत्र को कवर करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

यह दक्षिण अरब सागर, लक्ष्यद्वीप और केरल के अधिकांश हिस्सो में आगे बढ़ेगा। इसके अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु, बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के अधिक से अधिक हिस्सों को भी कवर करेगा।

वहीं मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी एवं दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के चलते हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार एवं झारखंड राज्यों में अधिकांश स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज चमक एवं बौछारें पड़ सकती हैं।

मध्यप्रदेश के इन ज़िलों में हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार आगामी 24 घंटों में राज्य के रीवा, चंबल, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, राजधानी भोपाल, सीहोर में बारिश होने की संभावना है।

source : kisansamadhan

यह भी पढ़े : गन्ने में अधिक फुटाव, अधिक मोटाई और अधिक लम्बाई के लिए क्या करें

 

यह भी पढ़े : सरकार डीएपी की एक बोरी पर अब देगी 2501 रुपए की सब्सिडी

 

शेयर करे