हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा सभी किसानों का मूंग

 

केन्द्रीय मंत्री तोमर से की दूरभाष पर चर्चा

 

अनुमति माँगी

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर से की फोन पर चर्चा।

2 लाख मीट्रिक टन से अधिक मूंग समर्थन मूल्य पर उपार्जित किए जाने की अनुमति माँगी।

 

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि ग्रीष्मकालीन मूंग किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार से 2 लाख मीट्रिक टन से अधिक मूंग समर्थन मूल्य पर उपार्जित किए जाने की अनुमति मांगी गई है।

मप्र के कृषि उत्पादन आयुक्त केके सिंह विशेष अनुमति प्राप्त करने के लिए दिल्ली में हैं।

 

आवश्यक उपाय किए जाएंगे

पटेल ने बताया है कि प्रदेश को एक लाख 34 हजार मीट्रिक टन ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन की अनुमति प्राप्त हुई थी।

उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा किए गए सर्वे अनुसार प्रदेश में 12 लाख 16 हजार मूंग का उत्पादन हुआ है।

पटेल ने बताया कि लगभग 2 लाख मीट्रिक टन की और खरीदी के लिए उन्होंने केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी विवेक अग्रवाल से दूरभाष पर चर्चा की है।

किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएंगे।

 

यह भी पढ़े : सोयाबीन के भाव में रिकॉर्ड तेजी

 

यह भी पढ़े : क्यों किसानों के खाते में ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं 2000 रुपये

 

 

शेयर करे