हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

आज 35 लाख से अधिक किसानों को दी जाएगी इस वर्ष हुए फसल नुकसान की सहायता राशि

 

फसल नुकसान की भरपाई हेतु सहायता राशि

 

अधिक बारिश, सूखा, कीट-रोग आदि प्राक्रतिक आपदाओं के कारण देश के किसानों को फसल नुकसानी का सामना करना पड़ता है | ऐसे में सरकार द्वारा इस नुकसान की भरपाई की जाती है, जिन किसानों की फसलों का बीमा होता है उन किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत भरपाई की जाती है एवं जिन किसानों का फसल बीमा नहीं होता उन्हें भी मुआवजा दिया जाता है | इस वर्ष भी कई राज्यों में किसानों की खरीफ फसलों का काफी नुकसान हुआ था |

 

मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा किसानों को हुए इस वर्ष हुए फसल नुकसान की भरपाई 18 दिसम्बर को की जाएगी | मध्यप्रदेश में इस वर्ष कई जिलों में बाढ़ एवं सोयाबीन में रोग के चलते काफी फसलों को नुकसान पहुंचा था |

 

यह भी पढ़े : सागर के किसान ने म्यूजिक सिस्टम लगाकर निकाला खेती करने का अनोखा तरीका

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक के पूर्व वीडियो कांफ्रेंस द्वारा मंत्री परिषद के सदस्यों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि आगामी 18 दिसम्बर को पूरे राज्य में किसानों को राहत राशि उनके खातों में अंतरित की जाएगी। प्रदेश के 35.50 लाख किसानों के खातों में 1,600 करोड़ रुपये जमा किए जा रहे हैं।

 

35 लाख 50 हजार किसानों के खातों में दिए जाएंगे 1600 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि आगामी 18 दिसम्बर को पूरे राज्य में किसानों को राहत राशि उनके खातों में अंतरित की जाएगी। इसमें पूर्व की बकाया राशि के अलावा इस वर्ष सोयाबीन फसलों के नुकसान और अन्य फसल क्षति की राहत राशि भी शामिल रहेगी। प्रदेश के 35 लाख 50 हजार किसानों के खातों में 1600 करोड़ रुपये जमा भी किए जा रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि वे स्वयं विदिशा में राशि अंतरित करेंगे। शेष जिलों में मंत्रीगण इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्रियों के जिलों में जाने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय और कृषि मंत्री समन्वय कर निर्णय ले रहे हैं। इस कार्यक्रम ने स्थानीय विधायक और सांसद भी शामिल होकर अपनी बात कहेंगे।

 

यह भी पढ़े : प्रदेश में 2 लाख 68 हजार दुग्ध उत्पादकों को दिए जाएंगे किसान क्रेडिट कार्ड

 

 

 

शेयर करे