Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

MP Weather : 19 अप्रैल को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

Posted on April 18, 2022April 18, 2022

 

छा सकते है बादल, 5 जिलों में लू का अलर्ट

 

18 अप्रैल को जो पश्चिमी विक्षोभ आएगा, उसके 21 अप्रैल तक जम्मू कश्मीर पहुंचने के आसार के चलते वातावरण में नमी मिलने के आसार है।

 

23 अप्रैल तक मध्य प्रदेश के मौसम में बार बार बदलाव देखने को मिलेगा। कभी तापमान में गिरावट तो कभी तापमान में बढ़ोतरी होगी।

18-19 को नए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव होगा और कहीं कहीं बादल छा सकते है।

मौसम विभाग ने आज 17 अप्रैल 5 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया  है, वही 18 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

राहत की बात ये है कि इस साल मानसून सामान्य रहेगा और पूरे देश-प्रदेश में अच्छी बारिश होगी, जिससे प्रदेशवासियों और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

लू का येलो अलर्ट जारी

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, आज 17 अप्रैल 2022 को पांच जिलों छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, खंडवा और खरगोन में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस  खजुराहो में दर्ज किया गया।

वर्तमान में उत्तरी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और छत्तीसगढ़ से लेकर कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन बनने से पूर्वी मध्य प्रदेश में आंशिक बादल छाए हुए है।

पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवाती घेरे के कारण अगले दो से तीन दिन उत्तर भारत में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के आसार है।

इस वजह से अगले दो दिन इंदौर में हल्के बादल छा सकते हैं।

 

हल्के बादल छाए रहेंगे

एमपी मौसम विभाग के अनुसार,  वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, लेकिन पड़ोसी राज्यों राजस्थान एवं गुजरात में तापमान बढ़ने लगा और गर्म हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में फिर इजाफा हो रहा है।

19 अप्रैल से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने की संभावना है, इसके प्रभाव से एक बार फिर तापमान में कमी के आसार है।

इससे पहले 18 अप्रैल को उत्तर भारत में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा, राजस्थान व पंजाब में 17-18 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है।

जिसके असर से उत्तर पश्चिमी मप्र के ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन व भोपाल में हल्के बादल छाए रहेंगे।

हालांकि बारिश नहीं होगी, लेकिन गर्मी और लू से राहत मिलेगी।

 

तापमान में बढोतरी होगी

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से ग्वालियर में 19 और 20 अप्रैल को लू की संभावना हैं।

18 अप्रैल को जो पश्चिमी विक्षोभ आएगा, उसके 21 अप्रैल तक जम्मू कश्मीर पहुंचने के आसार के चलते वातावरण में नमी मिलने के आसार है।

इससे हल्के बादल छाएंगे और आंधी के भी आसार बन सकते है।

वही 23 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने से राजस्थान की गर्म हवा चलना शुरू होगी, जिससे तापमान में बढोतरी होगी।

source : mpbreakingnews

यह भी पढ़े : PM Kisan : eKYC की आखिरी तारीख एक बार फिर बढ़ाई गई

 

यह भी पढ़े : पीएम किसान सम्मान निधि राशि का भुगतान आधार से लिंक खातों में ही होगा

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • शनिवार को सवा करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा
  • 16 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 20 जून के बाद मानसून की दस्तक
  • आधार, पैन कार्ड लिंक : 30 जून आखिरी तारीख, ऐसे जोड़ें दोनों दस्तावेज
  • कब आएगी पीएम किसान योजना की अगली किस्त?
  • इस घास की खेती करके आप कमा सकते हैं लाखों
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • धान की रोपाई के लिए पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर कृषि यंत्र सब्सिडी पर लेने के लिए आवेदन करें
  • दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालकों को उपलब्ध कराया जा रहा है पौष्टिक आहार
  • इस तारीख को किसानो के खाते में सीएम डालेंगे 6500 करोड़ रूपये
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट

Latest Mandi Rates

  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव
  • Khargone Mandi Bhav खरगोन के मंडी भाव
  • Badnawar Mandi Bhav बदनावर मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan