Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

मध्य प्रदेश में आज बादल छंटने के आसार

Posted on November 21, 2021

 

गिरेगा रात का तापमान

 

अलग-अलग स्‍थानों पर बने वेदर सिस्‍टम कमजोर पड़ने लगे। हवाओं का रुख भी उत्‍तरी होने लगा। बढ़ेगी ठंड।

 

वातावरण में नमी बढ़ने के कारण राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल बने हुए हैं।

इस वजह से दिन के तापमान में गिरावट हो रही है, जबकि रात के तापमान बढ़े हुए हैं।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अलग-अलग स्थानों पर बने वेदर सिस्टम भी अब कमजोर पड़ने लगे हैं।

इसके अतिरिक्त हवाओं का रुख भी उत्तरी होने लगा है। इस वजह से रविवार से नमी कम होने से धीरे-धीरे बादल छंटने लगेंगे।

साथ ही रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्‍ठ विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्‍सियस कम रहा।

यह इस सीजन का दिन में सबसे कम तापमान रहा। साथ ही शुक्रवार के अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्‍सियस के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्‍सियस कम रहा।

 

कमजोर पड़ा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़कर आगे बढ़ने लगा है।

अरब सागर में बने गहरे कम दबाव का क्षेत्र के अवदाब के क्षेत्र के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है।

इस सिस्टम से लेकर गुजरात होते हुए दक्षिणी राजस्थान तक एक ट्रफ बना हुआ है। इस ट्रफ के कारण मध्य प्रदेश में नमी आ रही है।

हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण बादल बने हुए हैं। साथ ही कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ रही हैं।

इसी क्रम में शनिवार को दिन में ग्वालियर में 1.5 मिलीमीटर बारिश हुई।

 

तापमान में गिरावट होने के आसार

राजधानी भोपाल में शाम के समय अलग-अलग स्थानों पर बूंदाबांदी हुई।

शुक्ला के मुताबिक रविवार को अरब सागर से दक्षिणी राजस्थान तक बने ट्रफ के कमजोर पड़ने के आसार हैं।

इससे वातावरण में नमी कम होने से बादल छंटने का सिलसिला शुरू हो सकता है।

इसके बाद उत्तरी हवाओं के प्रभाव से सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।

source

 

यह भी पढ़े : गेहूं की इन 5 उन्नत किस्मों की करिए खेती

 

यह भी पढ़े : गेहूं और सरसों की अच्छी पैदावार के लिए वैज्ञानिक सलाह

 

यह भी पढ़े : किसानो को सलाह, प्रति हैक्टेयर 100 किलोग्राम गेहूं का उपयोग बुआई में करें

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • SBI किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?
  • सोयाबीन की बुआई से पहले किसान अपने खेतों में करें यह काम
  • 15 जिलों में बारिश के आसार, चलेगी तेज हवाएं
  • डॉलर चना मंडी भाव
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • आज 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के बैंक खाते में दी जाएगी एक हजार रुपए की राशि
  • सोयाबीन मंडी भाव | 09 जून 2023
  • पीएम किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट, इन्हें मिलेंगे 10 हजार
  • शनिवार को सवा करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा
  • 16 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 20 जून के बाद मानसून की दस्तक

Latest Mandi Rates

  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Bhikangaon Mandi Bhav भीकनगांव मंडी भाव
  • Kalapipal Mandi Bhav
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan