हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

दो माह पहले फेंके थे अब पंजाब पहुंच रहा निमाड़ का टमाटर

 

विकासखंड के किसानों का रुझान उद्यानिकी फसलों की ओर बढ़ रहा है।

 

इन दिनों टमाटर सहित अन्य सब्जियों का उत्पादन जारी है। इसके भाव भी अच्छे मिल रहे हैं। पंजाब व अन्य प्रदेशों के व्यापारी सीधे खेत से टमाटर ले जा रहे हैं। अलग-अलग खेतों से तुड़वाई व छंटनी के बाद ग्रेड तैयार की जा रही है।

 

यह सब्जियां तीसरे दिन इंदौर मंडी पहुंच रही है। दो माह पहले मावठा व बादल छाए रहने से टमाटर फसल खराब हुई थी। अब टमाटर के बेहतर दाम मिल रहे हैं।

किसान अजय सराफ, पप्पू वराड़िया, महेंद्र पाटीदार, राकेश यादव आदि ने बताया उस समय व्यापारियों के पसंद नहीं करने पर टमाटर खेत के बाहर फेंकना पड़े थे।

 

तीन ट्रक रोज भेज रहे

किसान राहुल यादव कठोरा, ताराचंद यादव बड़गांव, राजेंद्रसिंह यादव व शरद सराफ कसरावद ने बताया रोजाना 3 ट्रक टमाटर पंजाब व अन्य प्रदेशों में भेजे जा रहे हैं।

एक ट्रक में 600 से 800 कैरेट टमाटर होते है। इन दिनों टमाटर के प्रति कैरेट के 200 से 250 रु. मिल रहे हैं।

जबकि दो माह पहले यह भाव 80 से 100 रु. कैरेट ही थे।

 

रकबा बढ़ा, सुविधाएं नहीं

विकासखंड में उद्यानिकी फसलों को लेकर किसानों का रुझान बढ़ा है, लेकिन इनके प्रसंस्करण की सुविधा नहीं मिलने से कई बार नुकसान उठाना पड़ता है।

उद्यानिकी विभाग को चाहिए किसानों की उपज का बेहतर लाभ दिलाने के लिए कंपनियों से संपर्क कर यह सुविधा क्षेत्र में उपलब्ध करवाए।

उद्यानिकी विभाग के अनुसार क्षेत्र में जाम 145 हैक्टेयर, आम 15 हैक्टेयर, नींबू 85 हैक्टेयर, तरबूज 210 हैक्टेयर, केला 455 हैक्टेयर व टमाटर 165 हैक्टेयर में लगाया हुआ है।

 

यह भी पढ़े : 50 हजार में शुरू करें एलोवेरा प्रोडक्ट निर्माण का बिजनेस

 

source : dainik bhaskar

 

शेयर करे