Skip to content
Menu
ekisan
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार
ekisan
WhatsApp Group Join Now

अब पशुपालन के लिए भी मिलेगा बिना किसी ब्याज के 2 लाख रुपए तक का लोन

Posted on April 10, 2022

 

शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर पशुपालन लोन

 

किसानों और पशुपालकों को खेती एवं पशुपालन में निवेश के लिए आवश्यक पूँजी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा सस्ता ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

जहां किसान “किसान क्रेडिट कार्ड KCC” पर यह लोन मात्र 4 प्रतिशत की ब्याज दर पर यह लोन ले सकते हैं, वहीं कई राज्य सरकारों के द्वारा समय पर ऋण चुकता करने वाले किसानों को यह ऋण बिना किसी ब्याज के दिया जाता है।

मध्यप्रदेश में अभी सरकार द्वारा किसानों को सहकारी बैंकों से बिना किसी ब्याज के ऋण सिर्फ़ खेती के लिए फसल उत्पादन हेतु दिया जाता था, जिसे अब पशुपालन के लिए भी कर दिया गया है।

 

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

जिसके अनुसार अब किसान एवं पशुपालक भी बिना किसी ब्याज के पशुपालन के लिए बैंक से ऋण ले सकेंगे।

जिससे किसान पशुपालन के लिए आवश्यक आदान खरीद सकेंगे।

 

पशुपालन के लिए ले सकेंगे 2 लाख रुपए तक का लोन

मंत्रि-परिषद ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग में प्रदेश में पशुपालन गतिविधियों हेतु किसानों को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से गाय, भैंस, बकरी, सूकर, मुर्गी पालन हेतु शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर अधिकतम राशि 2 लाख रूपये की साख सीमा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।

पशुपालन गतिविधियों हेतु शून्य प्रतिशत ब्याज दर से किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करने की योजना के क्रियान्वयन से राज्य में पशुपालक आसानी से आदान खरीद सकेंगे तथा सूदखोरों और बिचौलियों से बचाव होकर पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी।

 

KCC पर किसान ले सकते हैं पशु पालन एवं मछली पालन के लिए लोन

केंद्र सरकार द्वारा देश भर में किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना चलाई जा रही है।

जिसके तहत वर्ष 4 फरवरी, 2019 से किसान क्रेडिट कार्ड को पशुपालन और मत्स्य पालन में लगे किसानों को उनकी कार्यशील पूँजी की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी ऋण देने की व्यवस्था कर दी गई है।

किसान 3 लाख रुपए तक के ऋण के लिए प्रसंस्करण शुल्क, निरीक्षण, बही फोलियो शुल्क, सेवा शुल्क सहित सभी शुक्ल माफ कर दिए गए हैं।

RBI द्वारा लघु अवधि के कृषि-ऋण के लिए 1.60 लाख रुपए का ऋण बिना किसी गारंटी के ले सकते हैं।

source : kisansamadhan

यह भी पढ़े : खरीफ फसल का ऋण चुकाने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

 

यह भी पढ़े : आधार से लिंक खातों में ही होगा पीएम किसान सम्मान निधि की राशि का भुगतान

 

शेयर करे

मंडी भाव सर्च करे

Latest News

  • नरेंद्र मोदी सरकार की इस योजना से मिला 40 करोड़ किसानों को फायदा
  • पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं क़िस्त के लिए हो जाएं तैयार
  • 4 बीघा जमीन ज्यादा होती है या फिर 1 एकड़?
  • अब हवा में पैदा होगा आलू, जानिए कैसे कर रहे हैं किसान ये कमाल
  • 4 संभागों में गरज चमक के साथ बारिश, चलेंगी तेज हवा
  • इंदौर मंडी में आवक और डॉलर चना कंटेनर रेट
  • खरीफ ऋण चुकाने की समय-सीमा बढ़ा दी गई है
  • देसी नस्ल की गाय पालने वालों को मिलेगा 2 लाख रुपए का ईनाम
  • सोयाबीन मंडी भाव | 26 मई 2023
  • डॉलर चना मंडी भाव | 26 मई 2023

Latest Mandi Rates

  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • aaj ke mandi bhavआज के मंडी भाव मध्यप्रदेश
  • इंदौर मंडी भाव, आज के ताजा भाव
  • Neemuch Mandi Bhav नीमच मंडी भाव
  • Mandsaur Mandi Bhav मंदसौर मंडी भाव
  • Betul Mandi Bhav बेतुल मंडी भाव
  • Harda Mandi Bhav हरदा मंडी भाव
  • Dhamnod Mandi Bhav धामनोद मंडी भाव
  • Dhar Mandi Bhav RatesDhar Mandi Bhav धार मंडी भाव
  • Ujjain Mandi BhavUjjain Mandi Bhav उज्जैन मंडी भाव

फेसबुक पेज लाइक करे

https://www.facebook.com/EKisanIndia

Important Pages

  • About
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Home
  • मंडी भाव
  • कृषि समाचार
  • सरकारी योजना
  • Download App
  • मौसम समाचार

Follow us on Facebook

©2023 eKisan