इस दिन किसानों को दिया जाएगा फसल नुकसान का मुआवजा

इस वर्ष मार्च महीने में देश के अधिकांश हिस्सों में बेमौसम बारिश एवं ओला वृष्टि से किसानों की रबी फसलों को काफी नुकसान हुआ था।

जिसकी भरपाई किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं अन्य योजना के अंतर्गत की जाएगी।

इस कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को दिए जाने वाले इस मुआवजे की लिए तारीख का ऐलान कर दिया है। 

 

बारिश एवं ओला वृष्टि से हुए फसल नुकसान का मुआवजा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 28 अप्रैल 2023 के दिन दोपहर 3 बजे असामयिक वर्षा/ओलावृष्टि से फसल क्षति हेतु राहत राशि का वितरण किया जाएगा।

यह जानकारी मध्य प्रदेश कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा ट्वीट करके दी गई।

 

सहायता राशि में की गई है वृद्धि

अभी हाल में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड छ: क्रमांक 4 में वर्तमान में प्राकृतिक आपदा से फसल क्षति हेतु परिशिष्ट-1 (एक) (क) की तालिका के अनुक्रमांक 01 एवं 02 में संशोधन किया गया है।

जिसमें 0 से 2 हेक्टेयर तक एवं 2 हेक्टेयर से अधिक भूमि धारित किसानों को विभिन्न फसलों के नुकसान पर दी जाने वाली सहायता राशि में वृद्धि की गई  है।

 इसमें किसानों को सिंचित, असिंचित, सब्जी, मसाला, औषधीय एवं बारहमाही फसलों के लिए अलग-अलग सहायता राशि दी जाती है।

यह भी पढ़े : बकरी पालन के लिए बैंक लोन एवं अनुदान

 

यह भी पढ़े : फसल नुकसान होने पर किसानों को अब मिलेगा ज्यादा मुआवजा

 

शेयर करें

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।