मानसून सक्रिय होने व अच्छी बारिश की उम्मीद से दाल-दलहनों के भाव स्थिर

मानसून सक्रिय होने और अच्छी बारिश की उम्मीद से देश भर की प्रमुख मंडियों में दाल-दलहनों के भाव स्थिर बने हुए हैं।

सरकारी बफर स्टॉक की उपलब्धता और पर्याप्त घरेलू आपूर्ति के कारण कीमतों में तेज । उछाल देखने को नहीं मिल रहा है।

गव्यापारियों का मानना है कि मानसून के सुचारू रूप से आगे बढ़ने से खरीफ की बुवाई सही समय पर होगी, जिससे आने वाले महीनों में भी दाल-दलहनों की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव की संभावना कम है।

मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 5700, ऑस्ट्रेलिया 5900, तुवर लेमन 7575 व उड़द एफएक्यू 8125 रुपए।

 

दाल-दलहन की थोक कीमतें

दलहन : चना कांटा 6050 से 6100, विशाल 5950 से 6000, काबुली डॉलर 7200 से 8600, रशियन 5800, बिटकी 5200 से 5300, मसूर 6000, तुवर महाराष्ट्र सफेद 7400 से 7500, महाराष्ट्र लाल 7700 से 7900, कर्नाटक 8100 से 8300, निमाड़ी 6500 से 7500, मूंग बेस्ट गर्मी का 7300 से 7500, बोल्ड 7600 से 7800, मोगर 5500 से 6500, उड़द बोल्ड 8800 से 9100, उड़द गर्मी का 8000 से 8500, ग्रेविटी क्लीन 8800 से 9100, हल्का 4000 से 6000 रुपए क्विंटल।

दालें : चना दाल 7450 से 7550, मीडियम 7650 से 7750, बोल्ड7950 से 8150, मसूर दाल मीडियम 7800 से 7900, बोल्ड 8000 से 8100, तुवर दाल सवा नंबर 7300 से 7500, फूल 8500 से 8700, बेस्ट तुवर दाल 9900 से 11000, ब्रांडेड तुवर दाल 12300, मूंग दाल मीडियम 8700 से 8800, बोल्ड 8900 से 9000, मूंग मोगर 10100 से 10200, बोल्ड 10400 से 10600, उड़द दाल बोल्ड 10200 से 10300, उड़द मोगर 10900 से 11100, बोल्ड 11300 से 11500 रुपए।

 

काबली चना कंटेनर भाव

  • काबली चना (42-44) 9650,
  • (44-46) 9350,
  • (58-60) 7300,
  • (60-62) 7100 रुपए।