हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

इस दिन शुरू होगा पूसा कृषि मेला, किसानों को मिलेगी स्मार्ट खेती की जानकारी

हर वर्ष भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा द्वारा कृषि विज्ञान मेले का आयोजन किया जाता है, जिसका इंतजार देशभर के किसानों को रहता है।

पूसा मेले में न केवल संस्थान द्वारा विकसित विभिन्न फसलों के उन्नत प्रमाणित बीज कम दामों पर उपलब्ध कराए जाते हैं बल्कि किसानों को कृषि एवं सम्बंधित क्षेत्रों की नई तकनीकों से भी अवगत कराया जाता है।

साथ ही खेती किसानी सम्बंधित किसानों को आ रही समस्याओं का समाधान भी कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा किया जाता है।

 

उन्नत किस्मों के बीज मिलेंगे

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान IARI ने इस वर्ष आयोजित होने वाले कृषि विज्ञान मेले की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

पूसा द्वारा इस मेले का आयोजन नई दिल्ली में 2 मार्च से 4 मार्च के दौरान किया जाएगा।

2 मार्च को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के द्वारा इस मेले का शुभारम्भ किया जाएगा।

इस तीन दिवसीय मेले का आयोजन संस्थान के मेला ग्राउंड, भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली में किया जायेगा।

 

बासमती धान की उन्नत किस्मों के बीज

पिछले वर्ष पूसा कृषि विज्ञान मेले में संस्थान द्वारा विकसित बासमती धान की किस्मों की माँग बहुत अधिक थी,

जिसको देखते हुए संस्थान ने इस वर्ष भी बासमती धान की क़िस्में मुख्यतः पूसा बासमती 1847, पूसा बासमती 1886 एवं पूसा बासमती 1885 किस्मों के बीज किसानों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जाएँगे।

इसके अलावा किसान संस्थान द्वारा विकसित अन्य किस्मों के उन्नत बीज भी यहाँ से खरीद सकेंगे।

 

क्या रहेगा मेले का मुख्य आकर्षण

इस वर्ष पूसा मेले की मुख्य थीम “श्री अन्न (मोटे अनाजों) द्वारा पोषण, खाद्यान एवं पर्यावरण सुरक्षा” रखी गई है।

साथ ही मेले के अन्य मुख्य आकर्षण इस प्रकार रहेंगे:-

  • अंतराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष-2023 के अंतर्गत मोटा अनाज आधारित मूल्य शृंखला के विकास
  • स्मार्ट खेती/ संरक्षित खेती मॉडल,
  • जलवायु अनुकूल एवं संपोषक कृषि,
  • कृषि विपणन एवं निर्यात 
  • किसानों के नवाचार- सम्भावनाएँ एवं समस्याएँ
  • किसान उत्पादक संगठन- स्टार्टअप लिंकेज

इसके साथ ही तकनीकी सत्र का आयोजन किया जाएगा साथ ही खेती की आधुनिक तकनीकों की जीवंत प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

साथ ही किसान मेले में आने वाले अन्य स्टालों पर उपलब्ध कृषि सम्बंधित उत्पादों की जानकारी भी ले सकेंगे।

यह भी पढ़े : अब किसानों को हर साल मिलेंगे 22 हजार रुपए

 

यह भी पढ़े : चना, मसूर एवं सरसों MSP पर बेचने के लिए किसान पंजीयन तिथि बढाई गई

 

शेयर करें