हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

देश में रबी बोनी 507 लाख हेक्टेयर से अधिक

 

देश में चालू रबी सीजन में फसलों की बुवाई गत वर्ष की तुलना में अब तक लगभग 19 लाख हेक्टेयर अधिक क्षेत्र में कर ली गई है।

 

अब तक कुल बोनी 507.01 लाख हेक्टेयर में की गई है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 488.11 लाख हेक्टेयर में बोनी हो गई थी। गेहूं का रकबा भी अब तक लगभग 6 लाख हेक्टेयर अधिक है। कृषि मंत्रालय भारत सरकार के मुताबिक 11 दिसम्बर 2020 तक, कुल रबी फसलों को पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 488.11 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल के मुकाबले 507.01 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर बोया गया है। इस प्रकार देश में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 19 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज में वृद्धि हुई है।

 

यह भी पढ़े : 9 करोड़ किसानों को दी जाएगी पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की किश्त

 

किसानों ने पिछले साल के 68.93 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के मुकाबले अब तक 73.79 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर तिलहनों की बुवाई की है। तिलहन के कुल क्षेत्र में औसत 7.06 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसमें सरसों का पिछले साल के 62.20 लाख हेक्टेयर की तुलना में 67.67 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवर किया है।

 

देश में रबी फसलों की बुवाई

 

11 दिसम्बर की स्थिति (लाख हे. में)

फसल सामान्य क्षेत्र  बुवाई 2020-21 बुवाई 2019-20
गेहूं 303.28 254.73 248.44
धान 41.79 10.47 11.13
दलहन 144.88 130.59 119.7
चना 92.77 98.86 80.48
मसूर 14.24 14.43 13.98
मोटे अनाज 57.14 37.43 39.9
तिलहन 73.18 73.79 68.93
सरसों 59.44 67.67 62.2
कुल 620.27 507.01 488.11

 

यह भी पढ़े : पॉली हाउस लगाने के लिए सरकार दे रही अनुदान

 

source : krishakjagat

 

शेयर करे