मध्यप्रदेश में बारिश

 

भोपाल में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश

इंदौर में बादल छाए, जबलपुर समेत 9 जिलों में येलो अलर्ट

 3 दिन तक रहेगा असर

अगले 24 घंटों में प्रदेश भर में तेज हवाएं चलने की संभावना

भोपाल समेत मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। तेज तपिश के बाद शनिवार दोपहर 2 बजे के बाद प्रदेश भर में गर्मी के तेवर कुछ नरम हुए।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। भोपाल में तो कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही।

वहीं इंदौर में भी बादल छा गए हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जेडी मिश्रा के अनुसार अगले 24 घंटे में कई जगह गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

कुछ जगहों पर 30 से लेकर 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

 

यह भी पढ़े : इस पेड़ पर साल भर लगते हैं आम

 

होशंगाबाद, शहडोल और जबलपुर संभागों के अलावा दमोह, सागर, विदिशा और रायसेन जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बिजली चमकने की संभावना है। यह स्थिति अगले दो-तीन दिन तक इसी तरह बनी रहेगी।

 

इस कारण बनी है स्थिति

वर्तमान में पश्चिमी चक्रवात ऊपरी क्षोभमंडल की पश्चिम हवाओं के बीच ट्रफ बना हुआ है।

वहीं, बिहार-पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी मध्य प्रदेश तथा श्रीलंका के आसपास चक्रवातीय हवाएं चल रही हैं, जबकि उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन विदर्भ-तेलंगाना से होकर कर्नाटक और रायलसीमा-तमिलनाडु तक गुजर रही है।

इसी कारण दो से तीन दिन इसी तरह गर्मी से राहत की उम्मीद है।

 

अब आगे

वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि 13 और 14 को फिर से इसी तरह एक स्केल आ सकता है। यह भोपाल में भी आएगा। यह इंदौर, होशंगाबाद में शिफ्ट करेगा।

यह जबलपुर में भी कुछ प्रभाव रहेगा। इंदौर और होशंगाबाद में ज्यादा प्रभाव रहेगा। तीन चार दिन गर्मी से राहत रहने की संभावना है।

 

यह भी पढ़े : किसानों के लिए बड़े काम की है ये योजना

 

शेयर करे 

eKisan WhatsApp Group से जुड़ें

मंडी भाव, कृषि समाचार और सरकारी योजनाओं की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।