किसानो को राहत, सरकार ने खाते में ट्रांसफर किए 20 करोड़

app download

मध्‍य प्रदेश में भी बार‍िश ने भारी तबाही मचाई है। क‍िसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं।

ऐसे में मध्‍य प्रदेश सरकार ने प्रभाव‍ित क‍िसानों के खाते में 20 करोड़ रुपये ट्रांसफर क‍िए हैं।

बाढ़ और बारिश की वजह से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। संकट की इस घड़ी में मध्य प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी की है।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आज 6 सितंबर को अतिवृष्टि और बाढ़ की वजह से फसल को नुकसान की भरपाई के लिए किसानों के खाते में पैसा भेजा है।

सिंगल क्लिक के माध्यम से उन्होंने किसानों के खाते में 20 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।

मध्यप्रदेश सरकार 2025-26 में अब तक 188.52 करोड़ रुपये आपदा प्रभावित लोगों के खाते में ट्रांसफर कर चुकी है।

प्रदेश सरकार का मानना है कि किसानों की मुस्कान ही राज्य की ताकत है। इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कई जिलों के किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बात भी की।

उन्होंने कहा कि किसानों के जीवन में मौसम की मार से परेशानी आई है। इस परेशानी का सरकार ने समाधान कर दिया है।

 

कितने किसानों के खाते में आया पैसा

11 जिलों के 12 हजार हेक्टेयर से ज्यादा बड़े क्षेत्र में 17500 भाई-बहनों को सिंगल क्लिक के माध्यम से 20 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई है।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि किसान हमारी सरकार पर पूरा भरोसा करता है। किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है।

उनके नेतृत्व में हमारी सरकार लगातार जनकल्याण के काम कर रही है। इससे पहले हमने 30 करोड़ की राहत राशि ट्रांसफर की थी।

2025-26 में अभी तक 188 करोड़ 52 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है।

 

मिलकर आपदा से मुकाबला करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं हर किसान को आश्वासन देना चाहता हूं कि संकट की घड़ी में हमारी सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है। किसानों की मुस्कान ही मध्यप्रदेश की ताकत है।

किसान अपनी मेहनत से एक फिर जीवन के मैदान में उतरेंगे। हमें आशा है कि अगली फसल इस नुकसान की भरपाई कर देगी।

हम सब मिलकर इस आपदा से मुकाबला करेंगे। किसान कभी हार नहीं मानता, वह जीवटता के साथ आने वाले कल की तैयारी करता है।

आइए हम सब मिलकर एक बार फिर कामना करें कि एक बार फिर धरती माता हमारे अन्न के भंडार भरेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत ज्यादा बारिश हुई और कहीं-कहीं कम बारिश भी हुई। इस असंतुलन की कीमत हमें थोड़ी-थोड़ी चुकानी पड़ रही है।

सरकार हर परेशानी में किसान के साथ है। हमारी सरकार बाढ़ के दौरान भी जनता के बीच गई। सरकार किसानों के हर संकट में साथ खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध है।

कपास किसानो के लिए खुशखबरी : MSP पर बेचने के लिए शुरू होगा पंजीयन