हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

मध्य प्रदेश में अब तक 77 लाख हेक्टेयर में हुई खरीफ बोनी

खरीफ बोनी

 

प्रदेश में खरीफ बुवाई तेज गति से चल रही है। अब तक लगभग 77.30 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है।

गत वर्ष इस अवधि में फसल की बुवाई 77.89 लाख हेक्टेयर में हो गई थी।

अब तक प्रमुख तिलहनी फसल सोयाबीन की बोनी लक्ष्य के विरुद्ध 78.6 फीसदी कर ली गई है।

वहीं धान की बुवाई कुछ पीछे चल रही है। कृषि विभाग के मुताबिक राज्य में खरीफ फसलों का सामान्य क्षेत्र 138.52 लाख हेक्टेयर है।

इस वर्ष 147.72 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध 11 जुलाई तक 77.30 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है।

 

51.72 लाख हेक्टेयर लक्ष्य

प्रदेश की प्रमुख खरीफ फसल सोयाबीन की बोनी अब तक 40.65 लाख हेक्टेयर में कर ली गई है जबकि 51.72 लाख हेक्टेयर लक्ष्य रखा गया है।

गत वर्ष इस अवधि में सोयाबीन 38.98 लाख हेक्टेयर में बोई गई थी।

दूसरी प्रमुख फसल धान की बोनी अब तक 7.01 लाख हेक्टेयर में हुई है जबकि लक्ष्य 34.71 लाख हेक्टेयर रखा गया है गत वर्ष इस अवधि में धान 9.63 लाख हेक्टेयर में बोयी गई थी।

इसी प्रकार अन्य प्रमुख फसलों में अब तक मक्का की बुवाई 10.62 लाख हेक्टेयर, तुअर 1.92 लाख हेक्टेयर, उड़द 7.98 लाख हेक्टेयर, मूंगफली 1.89 लाख हेक्टेयर एवं कपास 4.76 लाख हेक्टेयर में बोई गई है।

जानकारी के मुताबिक राज्य में अब तक कुल अनाज फसलें 56.15 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 18.84 लाख हे. में, तिलहनी फसलें 63.50 लाख हे. लक्ष्य के विरुद्ध 43.17 लाख हे. में एवं दलहनी फसलें 22.05 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 10.53 लाख हेक्टेयर में बोई गई है।

 

प्रदेश में बुवाई स्थिति

11 जुलाई 2022 तक (लाख हे. में)

फसल लक्ष्य बुवाई
धान 34.71 7.01
ज्वार 1.69 0.47
मक्का 15.03 10.62
बाजरा  3.2 0.49
अरहर 4.43 1.92
उड़द 15.97 7.98
मूंग 1.65 0.63
सोयाबीन 51.72 40.65
मूंगफली 4.58 1.89
तिल  6.73 0.61
कपास 6.03 4.76

मध्य प्रदेश में अब तक 77 लाख हेक्टेयर में हुई खरीफ बोनी

यह भी पढ़े : अधिक पैदावार के लिए बुआई से पहले ज़रूर करें बीज अंकुरण परीक्षण

 

यह भी पढ़े : खरीफ फसलों की बीमा-दरें निर्धारित, अंतिम तारीख 31 जुलाई

 

शेयर करे