हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
WhatsApp Group Join Now

तुवर चने में आपूर्ति घटी, इंदौर में उड़द मोगर-मसूर दाल में नरमी

 

दाम अभी समर्थन मूल्य से कम

 

नाफेड ने अब तक 10483 टन तुवर की खरीदी एमएसपी पर की है। चने में भी दाम अभी समर्थन मूल्य से कम है।

 

तुवर में नीचे दामों पर मिलों की पूछताछ आने और बिकवाल कम होने से गुरुवार को मंडी में आवक कम रही है।

अच्छी क्वालिटी की तुवर की सप्लाई बेहद सीमित है जबकि इसमें पूछपरख ज्यादा होने से भाव में पुन: तेजी देखने को मिली है।

गुरुवार को तुवर में करीब 100 रुपये उछल गए। तुवर महाराष्ट्र सफेद बढ़कर 6300-6450 कर्नाटक नई 6450-6600 निमाड़ी नई तुवर 5400-6150 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई।

 

भाव में सुधार

इधर, नाफेड ने अब तक 10483 टन तुवर की खरीदी एमएसपी पर की है। चने में भी दाम अभी समर्थन मूल्य से कम है।

ऐसे में किसान चना बेचने में रुचि नहीं ले रहे। नतीजा मंडियों मेें आवक प्रेशर नहीं बन रहा है।

चने में भी भाव में सुबह से शाम तक सुधार देखा गया। सुबह चना कांटा 50 रुपये बढ़कर 4900-4950 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।

शाम की ओर से भाव में तेजी की खबर आई तो शाम को चना कांटा 5050 बिक गया।

लारेंस रोड दिल्ली में शाम चना एमपी 5000 और राजस्थान लाइन 5100 रुपये बिका।

महाराष्ट्र और कर्नाटक में नए चना की आवक सीमित है। इस बीच अभी पुराना चना का स्टाक भी हाथों में है नया चने की आवक बढ़ने पर पुराने चने में बिकवाली निकल सकती है।

मार्च के पहले सप्ताह तक त्योहारी (होली) मांग कुछ बढ़ सकती है। हालांकि मार्च 15 के बाद आवक का प्रेशर अच्छा रहने वाला है। इस बीच नाफेड की खरीदी शुरू होने की उम्मीद है।

 

दो वर्षों में बड़ी कंपनियों को हुआ नुकसान

 पिछले दो वर्षों से स्टॉकिस्ट और बड़ी कम्पनियों को चने में नुकसान हुआ है। इस वजह से वे अभी भी आवश्यता पूर्ति हेतु ही खरीदी कर रहे है।

मसूर, मूंग और उड़द में कामकाज सामान्य रहा। मसूर दाल और उड़द दाल में ग्राहकी का सपोर्ट कम मिलने से 50 रुपये गिरावट रही।

उड़द मोगर में 100 रुपये की नरमी रही। यूक्रेन में युद्ध छिड़ने के बाद काबुली चने में भी तेजी देखी जा रही है।

काबुली की आवक 1800 से 2000 बोरी रही। नए काबुली के दाम 7000 से 8200 रुपये बिका।

 

दलहन के दाम

 चना कांटा 4900-4950 शाम को 5050, विशाल 4600-4750 नया विशाल 4400-4750 डंकी चना 4200-4300 मसूर 6700 तुवर महाराष्ट्र सफेद 6300-6450 कर्नाटक नई 6450-6600 निमाड़ी नई तुवर 5400-6150 मूंग बेस्ट 7200-7400 एवरेज 6000-6800 उड़द बेस्ट बोल्ड 7000 मीडियम 5500-6000 हलकी 2500-4500 रुपये।

 

दालों के दाम

चना दाल 5800-5900 मीडियम 6100-6200 बेस्ट 6300-6400 मसूर दाल 8050-8150 बेस्ट 8250-8350 मूंग दाल 8400-8500 बेस्ट 8600-8700 मूंग मोगर 8800-8900 बेस्ट 9000-9100 तुवर दाल 8100-8200 मीडियम 8300-8400 बेस्ट 8500-8700 नई दाल 9000-9700 व्हाइटरोज दाल नई 9900 उड़द दाल 7800-7900 बेस्ट 8000-8100 उड़द मोगर 8900-9100 बेस्ट 9200-9300 रुपये क्विंटल।

 

काबुली चना कंटेनर भाव

 (42-44) 8600, (44-46) 8400 (58-60)7800, (60-62) 7700 रुपये।

source : naidunia

 

यह भी पढ़े : e uparjan mp किसान ऑनलाइन पंजीयन समर्थन मूल्य खरीदी | 2022-23

 

यह भी पढ़े : भिंडी की उन्नत खेती के लिए अपनाएं ये विधि

 

शेयर करे