Euparjan mp 2022
ई उपार्जन के लिए क्या क्या दस्तावेज लगेंगे ?
पंजीयन के समय कृषक को मूलभूत जानकारी में
- आवेदक की समग्र सदस्य आईडी
- आधार कार्ड
- बैंक अकाउंट पासबुक
- ऋण पुस्तिका (भू-अधिकार पुस्तिका) / खसरा खतौनी नकल
- मोबाइल नंबर
- विगत खरीफ एवं रबी विपणन मौसम में जिन किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर खाद्यान्न विक्रय करने हेतु ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन कराया गया था। रबी विपणन वर्ष 2022 – 23 में ऐसे किसानों को पंजीयन हेतु दस्तावेज / आवेदन देने की आवश्यकता नहीं हैं।
किसान पंजीयन की अवधि
- किसान पंजीयन दिनांक 05/02/2022 से 05/03/2022 तक किया जियेगा।
- उपार्जन केन्द्रों पर पंजीयन प्रातः 9:00 बजे से सायंकाल 7:00 तक समस्त कार्य दिवसों में (रविवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर) किया जायेगा।
किसान पंजीयन के लिए आवश्यक निर्देश
मध्य प्रदेश के जो किसान भाई इस ई उपार्जन पोर्टल पर ई उपार्जन पंजीयन करना चाहते है, तो उन्हें कुछ बातो का पर ध्यान देना होगा जो हमने नीचे दिए दिए हुए है ।
- पिछले खरीफ और रबी विपणन सीजन में, समर्थन मूल्य पर खाद्यान्न बेचने के लिए पंजीकृत किसानों को ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर पंजीकृत किया गया था। रबी विपणन वर्ष 2022-23 में ऐसे किसानों को पंजीकरण के लिए दस्तावेज / आवेदन देने की आवश्यकता नहीं है।
- किसान के विगत वर्ष के पंजीयन में उल्लेखित आधार नंबर, बैंक खाता, मोबाइल नंबर में किसी प्रकार के परिवर्तन / संशोधन की आवश्यकता होने पर सम्बंधित दस्तावेज प्रमाण स्वरुप (जिनको देखकर पंजीयन किया जा सके) पंजीयन केंद्र पर ले जाने होंगे।
- इस वर्ष मध्य प्रदेश की सभी किसान अपने आधार कार्ड नंबर और समग्र आईडी के माध्यम से गेहूँ पंजीयन 2022 कर सकते है।
- यदि आपका समग्र आईडी नहीं है, तो आप पोर्टल पर किसान पंजीयन नहीं कर सकते। उसके लिए आपको पहले समग्र आईडी के लिए आवेदन करना होगा।
- पंजीयन के लिए आधार अथवा समग्र आई डी का होना अनिवार्य है।
- आवेदक द्वारा Online farmer registration करने समय अपने द्वारा दर्ज की गई बैंक खाता जानकारी की जांच करनी चाहिए।
- मध्य प्रदेश ई-उपार्जन पोर्टल 2022- 23 पर रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
- इस पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए, आपका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा होना चाहिए।
- पंजीकरण के बाद आपकोएक रसीद दी जाएगी इसको आपको संभल कर रखनी होगी।
- पंजीयन के पश्चात्, पावती प्रिंट करें तथा खरीदी के समय पावती ले जाना अनिवार्य है।
रबी उपार्जन वर्ष 2022-23 हेतु किसान पंजीयन आवेदन हेतु आवश्यक निर्देश
- MP E Uparjan पर होने वाले किसान पंजीयन में रबी किसान पंजीयन में भूमि किसान के आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक हैं, यदि किसान का आधार कार्ड किसान की भूमि से लिंक नहीं हैं, तो किसान को राजस्व विभाग / पटवारी से संपर्क कर अपने आधार कार्ड को अपनी जमीन से लिंक करवाना होगा तभी किसान का पंजीयन हो पायेगा।
यह भी पढ़े : e uparjan mp किसान ऑनलाइन पंजीयन समर्थन मूल्य खरीदी | 2022-23
यह भी पढ़े : भिंडी की उन्नत खेती के लिए अपनाएं ये विधि
शेयर करे