हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

किसानों की शिकायत से पहले ही से खेतों का सर्वे कराया जाए : पटेल

 

फसलों को बारिश-ओले से हुए नुकसान को लेकर कृषि एवं कल्याण मंत्री ने दिए निर्देश

 

राजगढ़ और गुना जिले के कलेक्टरों से चर्चा कर कृषि मंत्री ने किया निर्देशित

 

मप्र के तकरीबन जिले में बारिश व ओला से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करने के निर्देश सभी कलेक्टरों को दिए गए हैं।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने राजगढ़ और गुना जिलों के कलेक्टर्स से चर्चा कर निर्देशित किया कि किसानों की शिकायत से पहले उनके खेतों में जाकर सर्वेक्षण दल की ओर से सर्वे कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

सर्वे की वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से की जाए। पंचनामे पर किसान के हस्ताक्षर भी करवाए।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री पटेल ने किसानों को आरबीसी 6 (4) और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों की क्षति का आकलन ठीक ढंग से किया जाना सुनिश्चित करें। प्रत्येक किसान को संतुष्ट करें।

किसानों को आश्वस्त किया गया कि क्षति का मुआवजा उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार किसानों के साथ है।

 

सरकार किसानों के साथ

मंत्री पटेल ने आश्वस्त किया है कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ है। किसानों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।

ओलावृष्टि के कारण किसानों को हुए नुकसान के सर्वे के निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं।

फसलों के नुकसान की क्षतिपूर्ति आरबीसी 6 (4) और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में की जाएगी।

इस संबंध में बीमा कम्पनियों को भी निर्देश दिए जाएंगे।

 

अधिसूचना के लिए राजगढ़ कलेक्टर की सराहना

मंत्री पटेल ने राजगढ़ कलेक्टर की ओर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से लाभान्वित करने के लिए अधिसूचना जारी करने पर सराहना की।

राजगढ़ कलेक्टर कार्यालय की ओर से 7 जनवरी को ही 6 जनवरी की रात्रि को ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुई नुकसानी के लिए दल बनाकर सर्वे करने और दावा राशि प्रदान करने के लिए एक जाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी थी।

स्त्रोत : हरिभूमि न्यूज़

यह भी पढ़े : किसान समूह को मिलेंगे 15 लाख – जाने आवेदन प्रकिया

 

यह भी पढ़े : किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगा 17 हजार करोड़ रुपए का लोन

 

शेयर करे