हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

किसानों के चेहरे खिले, पहली बार मक्का 1700 के पार

छिंदवाडा 

खरीदी करने के लिए बाहर से आई दस से ज्यादा कंपनी

 

कृषि उपज मंडी में शुक्रवार का दिन किसानों के लिए राहत भरा रहा।

यहां पर मक्का की आवक ज्यादा होने के साथ दाम में उछाल आया है।

पिछले वर्ष तक जहां किसानों को मक्का के दाम 1000 से 1200 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचे थे वहीं इस बार मक्का के दाम में उछाल आया है।

शुक्रवार को कृषि उपज मंडी में मक्का का दाम 1710 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा है।

 

दाम और बढ़ सकते हैं

व्यापारियों की माने तो इस दाम से किसानों का राहत पहुंची है। वहीं दूसरी ओर किसान को उम्मीद है कि आगे भी मक्का के दाम और बढ़ सकते हैं।

वहीं बताया जा रहा है कि मौसम के अनुसार आगे के भी कृषि उपज मंडी में मक्का की आवक इसी प्रकार बनी रहेगी।

व्यापारियों के अलावा बाहर से भी कृषि उपज मंडी में कंपनियां आई है जिसके कारण प्रतिस्पर्धा के कारण किसानों को मक्का के दाम अच्छे मिल रहे हैं।

 

इनका कहना है

शुक्रवार को कृषि उपज मंडी में आवक के साथ मक्का के दाम में उछाल आया है। दिसंबर माह में मक्का की अच्छी आवक रहेगी।

-प्रतीक शुक्ला, अध्यक्ष अनाज व्यापारी संघ

 

शुक्रवार को मंडी के ऐसे रहे दाम
फसल न्यूनतम भाव अधिकतम भाव मॉडल भाव
गेहू  1850 2345 2051
मक्का 1500 1710 1625
चना  4101 4550 4400
सोयाबीन  5900 6756 6250

 

यह भी पढ़े : गेहूं की इन 5 उन्नत किस्मों की करिए खेती

 

यह भी पढ़े : गेहूं और सरसों की अच्छी पैदावार के लिए वैज्ञानिक सलाह

 

यह भी पढ़े : किसानो को सलाह, प्रति हैक्टेयर 100 किलोग्राम गेहूं का उपयोग बुआई में करें

 

शेयर करे