हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

MP में अभी नमी की वजह से हल्की बूंदाबांदी के आसार; 11 जिलों में कोहरा छाया

उत्तर भारत में आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर मध्यप्रदेश में 20 फरवरी से दिखाई देगा।

ग्वालियर-चंबल में हल्की बारिश होने का अनुमान है। इससे पहले बंगाल की खाड़ी से नमी आने की वजह से प्रदेश में बूंदाबांदी हो रही है।

शुक्रवार को छिंदवाड़ा, बैतूल, सिवनी और डिंडौरी में मौसम बदला रहा। बालाघाट जिले के मलाजखंड में हल्की बारिश भी हुई।

शनिवार को जबलपुर, कटनी समेत 11 जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहा। राजधानी भोपाल में अगले 2 दिन मौसम साफ रहेगा,

लेकिन 19 फरवरी से फिर से बादल छाएंगे। इसके अगले 4 दिन तक बादल रहेंगे। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

 

दतिया, ग्वालियर में ही 10° से नीचे पारा

प्रदेश में दतिया, ग्वालियर में शुक्रवार रात न्यूनतम पारा 10° से नीचे रहा। पचमढ़ी में यह 11.2° दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम में 17.7° रिकॉर्ड हुआ।

 

बड़े शहरों में शुक्रवार रात का तापमान

भोपाल -15.4 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
इंदौर -16.2
ग्वालियर – 9.5
जबलपुर -14.2
उज्जैन -15.0

 

ऐसा मौसम क्यों…

मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नमी आने की वजह से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदला है।

आज से उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके असर से 20-21 फरवरी को ग्वालियर-चंबल में हल्की बारिश हो सकती है। अन्य हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं।

 

शेयर करें